
Train Ticket Cancellation: ट्रेन टिकट कैंसिल कराने से पहले ज़रूर जान लीजिए ये नियम
Train Ticket Cancellation Charges: ट्रेन से लंबी दूरी तय करने वाले यात्री अक्सर कन्फर्म सीट के चक्कर में काफी पहले रिजर्वेशन करा लेते हैं। मगर कभी-कभी ऐसा होता है कि जब यात्रा की तारीख नजदीक आ जाती है तो कभी या तो छुट्टियों की वजह से या फिर किसी न किसी कारणवश यात्रा की तारीख में परिवर्तन होने की वजह टिकट कैंसिल करनी पड़ जाती है। लेकिन Confirm Ticket कैंसिल करवाने पर पैसे ज्यादा कट जाते हैं। ज्यादातर लोगों को इस बात का पता नहीं होता कि टिकट कब कैंसिल करना है इस चक्कर में लोगों के ज्यादा पैसे कट जाते हैं और उन्हें नुकसान झेलना पड़ता है। तो आइये हम आपको बताते हैं रेलवे के कुछ Cancellation रूल्स के बारे में। जिसे जानने के बाद आप ज्यादा कैंसिलेशन चार्ज देने से बच सकते हैं।
सबसे पहले जानते हैं कि किस क्लास का कितना Cancellation Charges है।
Train Ticket Cancellation Charges
कब करना है टिकट कैंसिल?
ट्रेन का चार्ट बनने से पहले अगर आप कंफर्म टिकट कैंसिल करते हैं तो आपके पैसे कम कटेंगे। अगर आप ट्रेन के शुरू होने से 12 घंटे पहले टिकट कैंसिल कराते हैं तो आपको कैंसिलेशन चार्ज ट्रेन के किराए का मात्र 25% देना होगा। वहीं ट्रेन शुरू होने से 4 घंटे पहले टिकट कैंसिल करने पर आपको 50% तक कैंसिलेशन चार्ज देना पड़ सकता है।
तत्काल टिकट का पैसा नहीं होता वापस
अगर आपका टिकट तत्काल कोटे (Tatkal Ticket) से लिया गया है तो उसे कैंसिल कराने पर आपको किस तरह का रिफंड (Railway Refund) नहीं मिलेगा, आपके सारे पैसे कट जाएंगे। तत्काल टिकट में कैंसिलेशन पर कोई रिफंड का प्रावधान नहीं है। अगर आपकी टिकट वेटिंग लिस्ट (Waiting List) तत्काल टिकट है तो इसमें भी कुछ पैसे कटते हैं। वहीं तत्काल ई-टिकट में आपको आधे पैसे वापस मिलते हैं।
Updated on:
17 Jan 2022, 10:39 PM IST
Published on:
9 Jan 2022, 3:36 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.