27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FASTag के ये नियम ज़रूर जान लीजिए, वरना हो सकता है नुकसान

FASTag Rules: यूपी में इतने एक्सप्रेसवे और हाईवे हो गये हैं कि अब हर आदमी उसी से सफर कर रहा है। हाँलाकि इन एक्सप्रेस-वे और टोल रोड पर सफर के दौरान आपको टोल प्लाजा से गुजरना होता है। इन टोल प्लाजा से गुजरने वाली सभी गाड़ियों के लिए FASTag ज़रूरी कर दिया गया है। इसी वजह से अब करीब-करीब सभी गाड़ियों में FASTag लग चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vivek Srivastava

•

Updated: 25 Nov 2021, 4:20 PM IST

fastag.jpg

FASTag Rules: यूपी में इतने एक्सप्रेसवे और हाईवे हो गये हैं कि अब हर आदमी उसी से सफर कर रहा है। हाँलाकि इन एक्सप्रेस-वे और टोल रोड पर सफर के दौरान आपको टोल प्लाजा से गुजरना होता है। इन टोल प्लाजा से गुजरने वाली सभी गाड़ियों के लिए FASTag ज़रूरी कर दिया गया है। इसी वजह से अब करीब-करीब सभी गाड़ियों में FASTag लग चुके हैं।

FASTag लगे होने से सेंसर के जरिए आपके FASTag अकाउंट से टोल टैक्स ले लेता है। इससे आपको टोल प्लाजा पर रूककर कैश नहीं देना होता और समय की काफी बचत होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि FASTag को लेकर कई नियम भी बनाए गए हैं। जिन्हें शायद आप न जानते हों मगर इन नियमों को आपको जानना जरूरी है। अगर आप इन नियमों को नहीं जानते हैं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। अगर आप FASTag का इस्तेमाल करते हैं तो आज हम आपको इससे जुड़े नियमों के बारे में बताएंगे।

1. अगर आप कार से जा रहे हैं और आपकी गाड़ी में FASTag नहीं लगा है तो ऐसी स्थिति में आपसे दोगुना टोल टैक्स लिया जाएगा।

2. इसके अलावा अगर आपके पास FASTag है लेकिन उसमें बैलेंस नहीं है या फिर FASTag का स्टीकर डैमेज है तो इस स्थिति में भी आपसे दोगुना टैक्स लिया जा सकता है।

3. अगर आप थर्ड पार्टी इंश्योरेंस लिए हैं तो उसके लिए भी FASTag की जरूरत है। अब गाड़ी का बीमा कराने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि FASTag को अनिवार्य कर दिया गया है। हाँलाकि पहले ये नियम नहीं था।

4. हर गाड़ी के लिए अलग FASTag होता है। अगर आपके पास कई गाड़ियाँ तो आप एक ही FASTag इस्तेमाल नहीं कर सकते, आपको हर गाड़ी के लिए अलग-अलग फास्टैग लेना होगा।

5. इन सबसे सबसे काम का जो नियम आपके लिए है वो ये कि अगर किसी निश्चित टोल प्लाजा से अक्सर यात्रा करते हैं तो आप बैंक से उस टोल प्लाजा का मंथली पास भी बनवा सकते हैं।