27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘लोकतंत्र का मजाक न बनाए चुनाव आयोग’: एमएलसी चुनाव की मतगणना में देरी पर भड़के अखिलेश यादव

UP MLC Election Results: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर हमला बोलते हुए कहा कि UP MLC वोट काउंटिंग में जानबूझकर देरी की जा रही है। वोट बहुत धीरे-धीरे गिने जा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 27 Oct 2026, 7:11 PM IST

SP chief Akhilesh Yadav

सपा प्रमुख अखिलेश यादव फोटो-ANI

Akhilesh Yadav X Post MLC Election:उत्तर प्रदेश एमएलसी चुनाव परिणाम में हो रही देरी को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर हमला बोला है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए और नतीजों को ट्रांसपेरेंट बनाना चाहिए।
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि मतों की गिनती जानबूझकर धीमी कराई जा रही है। उनका कहना है कि चुनाव आयोग की ओर से हर राउंड का आधिकारिक परिणाम भी जारी नहीं किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक दलों और मीडिया के साथ भी मतगणना से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की जा रही है।

'जब तक जीत का पर्चा नहीं मिलेगा, चैन से नहीं बैठेंगे'

चुनाव आयोग पर तंज करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इलेक्शन कमीशन को डेमोक्रेसी का मज़ाक नहीं उड़ाना चाहिए। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और अधिकारी वोट काउंटिंग पर पैनी नज़र रखे हुए हैं। जीत का सर्टिफिकेट मिलने तक सभी कार्यकर्ता सतर्क रहेंगे। अगर डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट और कमिश्नर ने किसी भी तरह की गड़बड़ी करने की कोशिश की, तो हम उनके खिलाफ आंदोलन करेंगे और केस करेंगे।

आगरा में सपा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

आगरा में MLC मतगणना को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। मंडी समिति के गेट के बाहर सपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों पर मतगणना रोकने का आरोप लगाया। मतगणना स्थल के बाहर प्रदर्शन के चलते माहौल गरमाया। पुलिस ने समझा-बुझाकर कार्यकर्ताओं को शांत कराया।

MLC सीटों पर रुझान आना शुरू

यूपी में 11 MLC सीटों पर रुझान आना शुरू हो गया है। लखनऊ शिक्षक MLC सीट से बीजेपी प्रत्याशी उमेश द्विवेदी आगे चल रहे है। आगरा से सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल आगे चल रहे है। मेरठ से बीजेपी के श्रीचंद शर्मा ने बढ़त बना रखी है। गोरखपुर से सपा के संजयन त्रिपाठी आगे चल रहे है। वाराणसी में शिक्षक MLC सीट पर मतगणना जारी है। पहले राउंड में सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव आगे चल रहे हैं। दूसरे राउंड की मतगणना जारी है। सभी की नजरें अब दूसरे राउंड के नतीजों पर टिकी हैं।