26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी की 6200 गोशालाओं में आज होगी जन्माष्टमी की धूम, शुरू हुई तैयारियां

पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने 6200 गोशालाओं में जन्माष्टमी मनाने का दिया है। ऐसा पहली बार होगा जब प्रदेश की गोशालाओं में जन्माष्टमी के त्योहार को मनाया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 19 Aug 2022, 10:29 AM IST

janmashtami_will_be_celebrated_in_6200_gaushalas_of_up_today.jpg

पूरे देश में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मानाया जा रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को गाय के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी का बोध कराने के लिए प्रदेश की 6200 गोशालाओं में जन्माष्टमी का त्योहार मनाने का फैसला लिया हैं। इसे लेकर गोशालाओं में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वहीं इस आयोजन में योगी सरकार के मंत्री से लेकर, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधियों से लेकर स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

जन्माष्टमी मनाने की भव्य तैयारियां शुरू

बता दें कि ऐसा पहली बार होगा जब प्रदेश की गोशालाओं में जन्माष्टमी के त्योहार को मनाया जाएगा। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने 6200 गोशालाओं में जन्माष्टमी मनाने का दिया है। सीएम का उद्देश्य है कि इसके जरिये प्रदेश के लोग गो सेवा के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को समझें। उनके इस आदेश के बाद प्रदेश की सभी गोशालाओं में जन्माष्टमी मनाने की भव्य तैयारियां शुरू हो गई हैं।

यह भी पढ़े - श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रेल बस 'सारथी' कराएगी श्रृद्धालुओं को मथुरा-वृदांवन की सैर

मंत्री से लेकर विधायक, सांसद तक होंगे शामिल

कई गोशालाओं में झांकी बनाने का काम जोर-शोर से चल रहा है। मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि गोशाला में होने वाले श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में प्रदेश के मंत्री, विधायक, सांसद, जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और आम जनमानस शामिल होंगे। सभी लोग श्रीकृष्ण का जन्म होते ही भगवान की पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद गाय को गुड़ खिलाने के साथ सेवा भी करेंगे ताकि आम जनमानस तक गो सेवा का संदेश पहुंच सके।

यह भी पढ़े - Mathura: जन्माष्टमी से पूर्व दिखी बाजारों में रौनक, खरीददारी करते नजर आए लोग

लखनऊ की गोशाला में रहेंगे उप मुख्यमंत्री

उन्होंने बताया कि इस मौके पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और ब्रजेश पाठक लखनऊ की गोशाला की हिस्सा बनेंगे। जबकि मुरादाबाद की गोशाला में मंत्री भूपेंद्र सिंह जन्माष्टमी के त्योहार का हिस्सा बनेंगे। इसी तरह अपने-अपने क्षेत्रों में मंत्री और विधायक गोशाला में पूजा अर्चना में शामिल होंगे।