scriptमोदी की कैबिनेट से कलराज और कठेरिया की छुट्टी तय | Kalraj and Ram shankar katheria will out from PM Modi Cabinet | Patrika News
लखनऊ

मोदी की कैबिनेट से कलराज और कठेरिया की छुट्टी तय

मंत्रीमण्डल विस्तार में कई कैबिनेट मंत्रियों की छुट्टी मिल सकती हैं जबकि कई नए चेहरों को शामिल किए जा सकते हैं। यूपी के कोटे से केंद्र में 3 से 4 नए मंत्री और कुछ के प्रमोशन की संभावना है।

लखनऊJul 04, 2016 / 12:24 pm

Raghvendra Pratap

Narendra Modi

Narendra Modi

लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों को विराम लग गया है। प्रधानमंत्री कार्यलय के एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने सोमवार को ट्वीट कर बताया कि मंत्रीमण्डल विस्तार मंगलवार सुबह 11 बजे होगा। जानकारी के अनुसार मंत्रीमण्डल विस्तार में कई कैबिनेट मंत्रियों की छुट्टी मिल सकती हैं जबकि कई नए चेहरों को शामिल किए जा सकते हैं। यूपी के कोटे से केंद्र में 3 से 4 नए मंत्री और कुछ के प्रमोशन की संभावना है। यूपी के विधान सभा चुनाव से ठीक पहले हो रहे केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार के लिए भाजपा ने सियासी समीकरण तय कर लिए हैं। लखनऊ दौरे के दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने यूपी से संभावित नामों पर प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर और संगठन मंत्री सुनील बंसल के साथ चर्चा की थी।

किसी का प्रमोशन तो कुछ की छुट्टी तय
सूत्रों के अनुसार, मनोज सिन्हा और संजीव बाल्यान को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं उत्तर प्रदेश से सांसद अनुप्रिया पटेल, पुरुषोत्तम रुपाला और राघव लखनपाल भी मंत्री बन सकते हैं। योगी आदित्यनाथ के नाम पर भी चर्चा है। नजमा हेपतुल्ला और कलराज मिश्र को भी कैबिनेट से हटाया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, कठेरिया और निहाल चंद की कैबिनेट से छुट्टी संभव है। निहाल चंद की जगह अर्जुन मेघवाल मंत्री बन सकते हैं। इसके अलावा, रामदास अठावले को मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। शिवसेना के एक सांसद को भी मंत्री बनाया जा सकता है।

यूपी के नए चेहरों पर दांव लगाएंगे मोदी
मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा पिछले कई महीनों से चल रही थी और ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश से नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश में अगले साल चुनाव होने वाले हैं। खेल मंत्री सर्वानंद सोनोवाल के असम के मुख्यमंत्री बनने के बाद मंत्रिपरिषद में भी एक स्थान खाली है।

बुंदेलखंड की बढ़ेगी हिस्सेदारी
सूत्रों के मुताबिक भाजपा नेतृत्व केंद्र में बुंदेलखंड की हिस्सेदारी बढ़ाने के पक्ष में है। पार्टी भानु प्रताप को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल कर सकती है। पूर्वांचल को लेकर पार्टी के भीतर सबसे ज्यादा चर्चा है। पश्चिम यूपी में राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के पुत्र और एटा से सांसद राजवीर सिंह को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की बात पार्टी में लंबे समय से चल रही है। चैधरी अजित सिंह के खिलाफ मजबूत मुकाबले के लिए बागपत से सांसद सत्यपाल सिंह को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल कर भाजपा जाट बेल्ट में लोकसभा चुनाव की सफलता को दोहरने की कोशिश कर सकती है।

योगी के साथ ब्राह्मण चेहरे पर भी दांव लगाएगी भाजपा
सांसद योगी आदित्य नाथ के साथ युवा व ब्राह्मण चेहरे के तौर पर शरद त्रिपाठी का नाम भी पूर्वांचल से चर्चा में है। इलाहाबाद के सांसद श्यामाचरण गुप्त को केंद्र में राज्यमंत्री बना कर भाजपा वैश्य समाज को साध सकती है। केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में यूपी से मंत्रियों की संख्या ही नहीं ओहदा भी बढ़ने की चर्चा है।

राज्य मंत्रियों को मिल सकता है प्रमोशन
मोदी सरकार में पहले से राज्य मंत्री के तौर पर काम कर रहे दो से तीन मंत्रियों को प्रमोशन को तोहफा मिल सकता है। उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। पार्टी के भीतर चल रही हलचल के मुताबिक डा. महेश शर्मा को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। मनोज सिन्हा और संजीव बालियान के नाम भी प्रमोशन को लेकर चर्चा में हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो