कल्याण सिंह ने कहा कि रामनगरी के साथ-साथ अयोध्या का विकास होना चाहिए। अयोध्या में राम मंदिर में इतना भव्य बने कि लोग देखते ही रह जायें। अयोध्या में विकास इतना हो कि लगे कि यह राम की नगरी है। दुनिया के सामने आदर्शनगरी के तौर रामनगरी प्रस्तुत की जाये। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनने के बाद अयोध्या का तेजी से विकास और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
विवादित ढांचा ढहाये जाने के मामले में चल रहा है केस
वर्ष 1992 में अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाये जाने के मामले में आरोपितों में शामिल हैं। साल 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने मामले में लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती सहित 13 लोगों के खिलाफ आपराधिक साजिश का मुकदमा चलाने का आदेश दिया था, जिनमें से तीन का निधन हो चुका है।