scriptकमलेश तिवारी हत्याकांड : cctv में भगवा कुर्ता पहने आरोपी संग चल रही महिला के बारे में बड़ा खुलासा, कमलेश से हो रही थी इस बात पर चर्चा | Kamlesh Tiwari Murder Case cctv video viral | Patrika News
लखनऊ

कमलेश तिवारी हत्याकांड : cctv में भगवा कुर्ता पहने आरोपी संग चल रही महिला के बारे में बड़ा खुलासा, कमलेश से हो रही थी इस बात पर चर्चा

कमलेश से हो रही थी इस बात पर चर्चा

लखनऊOct 19, 2019 / 11:03 am

Ruchi Sharma

कमलेश तिवारी हत्याकांड : cctv में भगवा कुर्ता पहने आरोपी संग चल रही महिला के बारे में बड़ा खुलासा, कमलेश से हो रही थी इस बात पर चर्चा

कमलेश तिवारी हत्याकांड : cctv में भगवा कुर्ता पहने आरोपी संग चल रही महिला के बारे में बड़ा खुलासा, कमलेश से हो रही थी इस बात पर चर्चा

लखनऊ. राजधानी लखनऊ में कमलेश तिवारी की हत्या के बाद अब मामला तूल पकड़ गया हैं। हत्या को लेकर पुलिस पूरी तरह छानबीन कर रही है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली तो उसमें भगवा अौर लाल रंग के कुर्ते में दो युवक कमलेश के घर की तरफ जाते दिखे। कमलेश के समर्थकों को उनका फोटो दिखाई जाने लगी। कोई भी इन हत्यारों को नहीं पहचान सका। इसी दौरान घटना के एक घंटे बाद पहले एक बाइक सवार युवक दो बार कमलेश के घर के सामने से निकलता दिखा। इस युवक की खोज भी शुरू कर दी गई है। आसपास के रहने वाले लोग भी इस युवक के बारे में कुछ नहीं बता सके। वहीं रात में एक अौर फुटेज देखी गई है। जिसने दोनों हत्यारे पैदल आराम से बातजीत करते हुए आ रहे हैं। इसमें लाल रंग का कुर्ता पहने बदमाश के हाथ में मिठाई वाला पैकेट था। इन दोनों के साथ ही पीछे ही लाल रंग का कुर्ता सफेद दुपट्टे में एक महिला चल रही थी इस महिला से दो बार भगवा कुर्ता पहन ने युवक के पीछे मुड़कर बातचीत भी की और पुलिस टीमें इस महिला का पता लगाने में जुटी है कि आखिर यह कौन थी जो इनके साथ कुछ दूर तक चली।

इस लिए पहना था भगवा रंग का कुर्ता

पुलिस अहम जानकारी जुटाते हुए बताया कि दोनों आरोपियों ने आसानी से घर में घुसने के लिए भगवा रंग का कुर्ता पहना था। ताकि भगवा से वे आसानी से कमलेश तिवारी के घर में प्रवेश कर सके। फिलहाल फुटेज देखकर आरोपियों के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं मिल पाई है। पत्नी किरन के मुताबिक दो लोग पति को फोन कर दोपहर करीब सवा १२ बजे घर पर मिलने आए थे। कमलेश ने दोनों को ऊपर कमरे में बुलाया दोनों के लिए चाय मांगवाने की बात कही। दोनों लोगों ने एक युवक की दूसरे सम्पद्राय की लड़की से शादी कराने के बारे में बात हो रही थी।

Home / Lucknow / कमलेश तिवारी हत्याकांड : cctv में भगवा कुर्ता पहने आरोपी संग चल रही महिला के बारे में बड़ा खुलासा, कमलेश से हो रही थी इस बात पर चर्चा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो