पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. UP Panchayat Chunav 2021. उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। इस बार पंचायत चुनाव (UP Panchayat Chunav) चार चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 15 अप्रैल से शुरू होगा, जबकि अंतिम और चौथे चरण के लिए मतदान 29 अप्रैल को होगा। 2 मई को चुनावी नतीजों की घोषणा की जाएगी। मतदान की तारीखों का ऐलान होते ही ग्राम प्रधान (Gram Pradhan), ग्राम प्रधान सदस्य (Gram Panchayat Sadasya), क्षेत्र पंचायत सदस्य (BDC) और जिला पंचायत सदस्य (Jila Panchayat Sadasya) पद के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। वह गांव-गांव और घर-घर जाकर अपने लिए वोट मांग रहे हैं। आइए जानते हैं कि जिस पद के लिए प्रत्याशी दिन-रात गलियों की खाक छान रहे हैं, अगर जीत गये तो उन्हें सरकार की ओर से प्रतिमाह कितनी सैलरी (Salary) मिलेगी...