पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. भारतीय पहचान पत्र (Voter ID Card) एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसका इस्तेमान न केवल मतदान के दौरान किया जाता है बल्कि सरकार की योजनाओं का लाभ लेने में भी इसकी जरूरत होती है। एक व्यक्ति के लिए सिर्फ एक ही पहचान पत्र जारी होता है। कई बार लोग जब नौकरी या व्यवसाय के चलते किसी अन्य शहर में रहने लगते हैं और वहां अपना नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराकर दूसरा पहचान पत्र बनवा लेते हैं। ऐसा करना गैरकानूनी है। ऐसे व्यक्तियों को चुनाव आयोग की तरफ से नोटिस भेजकर एक जगह से नाम हटाने के लिए कहा जाता है। अगर आपके पास भी दो भारतीय पहचान पत्र हैं तो एक को आज ही सरेंडर कर दीजिए। ऐसा नहीं करने पर आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। दूसरा पहचान पत्र कैंसिल करवाना बेहद सरल है। आप खुद एक वोटर आईडी को रद्द कर वोटर लिस्ट से अपना नाम कटवा सकते हैं।