scriptप्रदेश की दस महिला कलाकारों को ललित कला शक्ति सम्मान | Lalit Kala Shakti Samman awarded to ten women artists state | Patrika News
लखनऊ

प्रदेश की दस महिला कलाकारों को ललित कला शक्ति सम्मान

आठ मार्च को होंगी महिला कलाकार अलंकृत

लखनऊMar 06, 2021 / 06:35 pm

Ritesh Singh

 बलिया मांजी घाट तकं पड यरता करते हुए।

बलिया मांजी घाट तकं पड यरता करते हुए।

लखनऊ, राज्य ललित कला अकादमी प्रदेश की 10 महिला चित्रकारों को सम्मानित करेगा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर यह सम्मान मिशन शक्ति के तहत प्रदेश की दस महिला चित्रकार व मूर्तिकारों को दिया जायेगा। यह सम्मान ‘राज्य ललित कला शक्ति सम्मान’ से प्रारम्भ किया जा रहा है। महिला दिवस के अवसर पर आठ मार्च को अपरान्ह आयोजन लाल बारादरी भवन अकादमी परिसर में होगा।
इस विशिष्ट आयोजन के साथ अन्य आयोजनों के बारे में अकादमी अध्यक्ष सीताराम कश्यप, उपाध्यक्ष गिरीशचन्द्र मिश्र व सचिव डा.यशवंत सिंह राठौर से संयुकत रूप से पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि पहली बार याह राज्य ललित कला शक्ति सम्मान’ ललित कला के क्षेत्र में अहम योगदान देने वाली वरिष्ठ महिला कलाकारों को दिया जा रहा है। इसे जारी रखने और इसमें आगे युवा प्रतिभाओं को भी शामिल किया जाने पर विचार किया जायेगा।
इनमें आगरा की चित्रलेखा सिंह व साधना सिंह, वाराणसी की ललिता भट्ट व प्रो सरोज सिंह, मेरठ की मधु बाजपेयी, अयोध्या की डा.स्वदेश मल्होत्रा, कानपुर की डा.प्रेमा मिश्रा और लखनऊ की तीन महिला कलाकार ममता राभा, शेफाली भटनागर व किरण राठौर को विभूषित किया जायेगा। हर महिला कलाकार को 11 हजार रुपए सम्मान राशि, अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र भेंट किया जायेगा। अकादमी अध्यक्ष ने कहा कि अपने साठवें वर्ष में अकादमी में हर विधा का गतिविधियां बढ़ी हैं और पूरे प्रदेश भर में हो रही हैं।
बताया कि आठ मार्च को ही दो आनलाइन चित्रकला प्रदर्शनी होंगी। इनमें महिला की सशक्तिकरण पर आधारित कलाकृतियां प्रदर्शित होंगी। दुर्गा के विभिन्न रूपों में महिलाओं के संघर्ष गाथा दिखाई जायेगी। इसके साथ ही साथ ही पांच दिवसीय चित्रकार शिविर व मूर्तिकार शिविर भी प्रारम्भ किये जाएंगे। अकादमी पदाधिकारियों ने आगामी फोटो प्रदर्शनी, व्याख्यान व अन्य गतिविधियों की जानकारी भी दी।
https://www.dailymotion.com/embed/video/https://dai.ly/x7zqoyv

Home / Lucknow / प्रदेश की दस महिला कलाकारों को ललित कला शक्ति सम्मान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो