scriptलालजी टंडन के निधन से पीएम नरेंद्र मोदी दुखी, इन दिग्गज नेताओं ने भी जताया शोक | Lalji Tandon death PM Narendra Modi CM Yogi Adityanath Condolence | Patrika News
लखनऊ

लालजी टंडन के निधन से पीएम नरेंद्र मोदी दुखी, इन दिग्गज नेताओं ने भी जताया शोक

Madhya Pradesh Governor Lalji Tandon Died: मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, गृह मंत्री अमित शाह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, प्रकाश जावड़ेकर, मनोज सिन्हा, मायावती और अखिलेश यादव समेत तमाम लोगों ने शोक व्यकत किया।

लखनऊJul 21, 2020 / 09:37 am

नितिन श्रीवास्तव

lalji_tandon_2.jpg
लखनऊ. Madhya Pradesh Governor Lalji Tandon Died: मध्य प्रदेश के राज्यपाल लखनऊ से पूर्व भाजपा सांसद लालजी टंडन का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। टंडन ने लखनऊ के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली। लालजी टंडन के निधन की जानकारी उनके बेटे और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अशुतोष टंडन ने ट्वीट कर दी। अशुतोष टंडन मंगलवार सुबह 07:04 बजे ट्वीट किया कि बाबू जी नहीं रहे। वहीं उनके निधन पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, गृह मंत्री अमित शाह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, प्रकाश जावड़ेकर, मनोज सिन्हा, मायावती और अखिलेश यादव समेत तमाम लोगों ने शोक व्यकत किया।
https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/1285422477993103360?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/narendramodi/status/1285402668182040576?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/ombirlakota/status/1285412832163409920?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/AmitShah/status/1285413992337293313?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/myogiadityanath/status/1285406890059419649?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/myogiadityanath?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/Mayawati/status/1285403340579340288?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/RIPLaljiTandan?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/drdineshbjp/status/1285419369732796417?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/rajnathsingh/status/1285400533063184384?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/nitin_gadkari/status/1285403463552122880?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/manojsinhabjp/status/1285404477361553408?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/SidharthNSingh/status/1285410555373604865?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/shivpalsinghyad/status/1285411164948578304?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/samajwadiparty/status/1285410444438429697?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/smritiirani/status/1285394526190874631?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/JPNadda/status/1285416774813581312?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/swatantrabjp/status/1285422782646374401?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/GopalJi_Tandon/status/1285397546064461824?ref_src=twsrc%5Etfw
लंबे समय से चल रहे थे बीमार

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के राज्यपाल और लखनऊ से पूर्व सांसद लाल जी टंडन पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनकी किडनी के साथ-साथ लिवर फंक्शन भी ठीक से काम नहीं कर रहा था। लाल जी टंडन ने 85 सावल की उम्र में इस दुनिया से विदाई ली। लाल जी टंडन को बीते 11 जून को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते कई दिनों से ही उनकी हालात लगातार नाजुक बनी हुई थी। कल रात को एक बार फिर स्थिति बिगड़ने के बाद लालजी टंडन को वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया गया था।

Home / Lucknow / लालजी टंडन के निधन से पीएम नरेंद्र मोदी दुखी, इन दिग्गज नेताओं ने भी जताया शोक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो