एलआईसी की कन्यादान पॉलिसी में आपको हर रोज 121 रुपये यानी हर महीने 3,600 रुपये जमा करने होंगे। पॉलिसी की खास बात यह है कि यग 25 साल तक के लिए है लेकिन आपको प्रीमियम केवल 22 साल तक भरना होता है। अगर आप रोज 121 रुपये जमा करते हैं तो 25 साल में 27 लाख रुपये मिलेंगे। वहीं, अगर पॉलिसी लेने के बाद आपका निधन हो जाता है तो परिवार को प्रीमियम नहीं भरना होगा। साथ ही बेटी को हर साल एक लाख रुपये भी दिए जाएंगे। इसके अलावा 25 साल पूरा होने पर पॉलिसी के नॉमिनी को 27 लाख रुपये अलग से मिलेंगे। यह रकम किसी भी माता पिता को बेटी की शादी में होने वाले खर्च की चिंता से मुक्ति दिलाएगी।