पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. आज के दौर में जब पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है, एक ऐसी बाइक चर्चा में आई है जो हवा से चलती है। 45 किलोमीटर तक का सफर तय करने के लिए इस बाइक में सिर्फ 5 रुपए की हवा लगती है। बाइक की टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटे है। इस बाइक के लिए भारत सरकार ने पेटेंट भी जारी कर दिया है।