दरअसल आबकारी का यूपी के राजस्व में बड़ा योगदान रहता है। पिछले लॉकडाउन में भी राजस्व में कमी के चलते शराब की दुकानों के खोलने का आदेश दिए गए थे। इस बार भी सरकार धीरे-धीरे कर सभी जिलों में दुकानों को नियमानुसार खोल रही है। इससे पहले गौतमबुद्धनगर, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, गाजियाबाद, नोएडा समेत कई अन्य जिलों में भी शराब की दुकान खुलने के आदेश दे दिए गए हैं। हालांकि इन जिलों में दुकान खुलने व बंद होने का समय अलग-अलग है। दुकानें खुलने के बाद इन जिलों में सोशल डिस्टेंसिंग की खूब ढज्जियां उड़ाई गईं। यह देख लखनऊ प्रशान प्रशासन द्वारा गाइडलाइन्स भी जारी की गई है-