LPG rate उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हो रहा है। वहीं, अब एलपीजी(LPG) घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा होने की संभावनाएं हैं। बताते चलें एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमती में आने वाले दिनों में 131 रुपये तक का इजाफा हो सकता है। अनुमान है कि एक अप्रैल से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 131 रुपये महंगी हो जाएंगी। अगर यह कीमतें बढ़ती हैं तो एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर 1118.50 रुपए का मिलेगा। वहीं, वर्तमान की बात करें तो आज मंगलवार को एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर 987.50 रुपए का मिल रहा है। ऐसे में आप अभी बुकिंग कर सिलेंडर कम कीमत पर प्राप्त कर सकते हैं। क्योंकि 1 अप्रेल से रेट बढ़ने के बाद आपको सिलेंडर के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी।