scriptभाजपा सरकार को कोर्ट पर विश्वास क्यों नहीं ? : अखिलेश यादव | Lucknow Akhilesh Yadav BJP government court believe Why not BJP | Patrika News
लखनऊ

भाजपा सरकार को कोर्ट पर विश्वास क्यों नहीं ? : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने आज भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहाकि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में अपराध रोकने में पूरी तरह से विफल रही है।

लखनऊJul 14, 2020 / 05:01 pm

Mahendra Pratap

भाजपा सरकार को कोर्ट पर विश्वास क्यों नहीं ? : अखिलेश यादव

भाजपा सरकार को कोर्ट पर विश्वास क्यों नहीं ? : अखिलेश यादव

लखनऊ. समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने आज भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहाकि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में अपराध रोकने में पूरी तरह से विफल रही है। फर्जी एनकाउंटरों से अपराधियों में कोई भय नहीं है पर आम जनता के अंदर डर समा गया है। अखिलेश ने भाजपा सरकार पर सवाल दागते हुए कहाकि, कोर्ट पर विश्वास क्यों नहीं भाजपा सरकार को?
सपा सु्प्रीमो अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि सपा हमेशा अपराधियों के खिलाफ रही है। पर भाजपा पर सत्ता नशा छा गया है। वह पुलिस बल का गलत इस्तेमाल कर रही है। पर इस काम से प्रदेश में अपराध कम नहीं हो सकते हैं। अगर भाजपा को सूबे में सुशासन लाना है तो उसे दूसरे को फंसाने की रणनीति पर काम करना छोड़ना होगा।
सपा और भाजपा कार्यकाल में अपराध पर काबू पाने के अंतर को स्पष्ट करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सीएम की ‘ठोको नीति’ से अपराध और बढ़ रहे हैं। असफलता पर बात करना भाजपा नेताओं को पसंद नहीं आता है। गुमराह करना, भाजपा की आदत में शुमार है। यही अंतर भाजपा और सपा में है।
अखिलेश यादव ने कहाकि जाति आधार पर कोई भी फैसला करने से समाज में असंतोष बढ़ता है। सपा हमेशा सामाजिक न्याय की पक्षधर रही है। पर भाजपा को सिर्फ सत्ता की भूख है, जनता की भूख से उसका कुछ लेना-देना नहीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो