scriptभाजपा सरकार मृत्यु के आंकड़े नहीं दरअसल छिपा रही है अपना मुंह : अखिलेश यादव | Lucknow Akhilesh Yadav Target BJP coronavirus death statistics wrong | Patrika News
लखनऊ

भाजपा सरकार मृत्यु के आंकड़े नहीं दरअसल छिपा रही है अपना मुंह : अखिलेश यादव

– सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी से बड़े राज का हुआ भंडाफोड़ : अखिलेश यादव

लखनऊJun 22, 2021 / 02:49 pm

Mahendra Pratap

Akhilesh yadav

Akhilesh yadav

लखनऊ. Akhilesh Yadav Target BJP government उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर, योगी सरकार की टी-3 फार्मूले की वजह से काफी कम हो गई है। इसके बावजूद सूबे की तमाम पार्टियां सरकार पर यह आरोप लगातार लगा रही है कि सरकार कोरोना संक्रमित मौतों के आंकड़ों को सही-सही नहीं बता रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहाकि, भाजपा सरकार मृत्यु के आंकड़े नहीं दरअसल अपना मुंह छिपा रही है।
प्रियंका की रणनीति क्या यूपी में बदल सकेगी कांग्रेस की किस्मत

कोरोना के सही आंकड़ों की मांग करते हुए योगी सरकार से समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मंगलवार को अपने ट्विट पर लिखा कि, सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी से ये भंडाफोड़ हुआ है कि 31 मार्च, 2021 तक के कोरोनाकाल में 9 महीनों में उप्र के 24 ज़िलों में मृत्यु का आँकड़ा सरकार द्वारा दिये गये आँकड़ों से 43 गुना तक अधिक है। भाजपा सरकार मृत्यु के आँकड़े नहीं दरअसल अपना मुँह छिपा रही है।
भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव कई मुद्दों को उठा रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहाकि, लोगों का विश्वास खो चुकी भाजपा अब चलते चलाते घोटालों की कमाई में लग गई है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस का मुख्यमंत्री का दावा खोखला साबित हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो