scriptअपर्णा यादव ने राम मंदिर निर्माण के लिए चेक से दिए 11.11 लाख रुपए का दान | Lucknow Aparna Yadav Ram temple construction 11.11 Lakh Rupee Donation | Patrika News
लखनऊ

अपर्णा यादव ने राम मंदिर निर्माण के लिए चेक से दिए 11.11 लाख रुपए का दान

राम मंदिर निर्माण के लिए सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधु अपर्णा यादव ने चेक के माध्यम से कुल 11.11 लाख की धनराशि का योगदान दिया।

लखनऊFeb 20, 2021 / 01:17 pm

Mahendra Pratap

अपर्णा यादव ने राम मंदिर निर्माण के लिए चेक से दिए 11.11 लाख रुपए का दान

अपर्णा यादव ने राम मंदिर निर्माण के लिए चेक से दिए 11.11 लाख रुपए का दान

लखनऊ. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 15 जनवरी से देशव्यापी समर्पण निधि संग्रह अभियान चला रखा है। अभी तक राम मंदिर निर्माण के लिए 1,590 करोड़ रुपए एकत्र किए जा चुके हैं। राम मंदिर निर्माण के लिए सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधु अपर्णा यादव ने चेक के माध्यम से कुल 11.11 लाख की धनराशि का योगदान दिया।
डीजल-पेट्रोल की कीमत जिस दिन न बढ़े भाजपा सरकार उस दिन का नाम ‘अच्छा दिन’ कर दे : प्रियंका गांधी

राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए चलाए जा रहे समर्पण निधि अभियान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रांत के प्रान्त प्रचारक कौशल जी लखनऊ में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पुत्र वधु अपर्णा यादव के कार्यालय पहुंचे जहां पर अपर्णा यादव ने खुद व अन्य सहयोगियों की ओर से राममंदिर निर्माण के लिए चेक के माध्यम से कुल 11 लाख 11 हजार रुपए की धनराशि का योगदान दिया।
श्रीराम नाम लिखे अंगवस्त्र से स्वागत :- कार्यालय में पहुंचे संघ के प्रान्त प्रचारक और स्वयंसेवकों का अपर्णा यादव ने श्रीराम नाम लिखे अंगवस्त्र के साथ स्वागत किया। अपर्णा यादव के साथ मौके पर पूर्व राज्य सूचना आयुक्त अरविंद सिंह बिष्ट, पूर्व एमएलसी अरविंद त्रिपाठी गुड्डू समेत कई लोगों ने समर्पण निधि अभियान से जुड़कर धनराशि का योगदान दिया।
दान स्वेच्छा : अपर्णा यादव

इस मौके पर अपर्णा यादव ने कहाकि, वह यह दान स्वेच्छा से कर रही हैं। अपर्णा यादव ने कहाकि, मैंने ये स्वेच्छा से किया है। मैं अपने परिवार के लिए जिम्मेदारी नहीं ले सकती। अतीत कभी भी भविष्य के बराबर नहीं होता है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zfgtz
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो