scriptमहिला सुरक्षा पर यूपी सरकार की नीयत में खोट : प्रियंका गांधी | Lucknow Badaun rape Priyanka Gandhi CM Yogi Target Women safety motive | Patrika News
लखनऊ

महिला सुरक्षा पर यूपी सरकार की नीयत में खोट : प्रियंका गांधी

बदायूं में एक महिला से कथिततौर पर बलात्कार के बाद हत्या किए जाने के मामले में यूपी की योगी सरकार पर निशाना

लखनऊJan 06, 2021 / 05:59 pm

Mahendra Pratap

महिला सुरक्षा पर यूपी सरकार की नीयत में खोट : प्रियंका गांधी

महिला सुरक्षा पर यूपी सरकार की नीयत में खोट : प्रियंका गांधी

लखनऊ. बदायूं जिले में एक महिला से कथिततौर पर बलात्कार के बाद हत्या किए जाने के मामले में यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहाकि, महिला सुरक्षा पर यूपी सरकार की नियत में खोट है।
आने वाले तीन दिन यूपी के कई जिलों पर भारी पड़ेगा मौसम, भारी बारिश और ठंड का अलर्ट

यूपी में महिला अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। रोजाना कोई न कोई हत्या रेप की घटना सामने आती रहती है। हाथरस और बदायूं दोनों स्थानों में हुई गैंगरेप की घटना में अफसरों की लापरवाही अधिक सामने आई। अफसरों को बचाने और पीडि़तों के परिजनों की आवाज दबाने को लेकर यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी योगी सरकार पर निशाना साधते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि, हाथरस में सरकारी अमले ने शुरुआत में फरियादी की नहीं सुनी, सरकार ने अफसरों को बचाया और आवाज को दबाया, बदायूं में थानेदार ने फरियादी की नहीं सुनी, घटनास्थल का मुआयना तक नहीं किया। महिला सुरक्षा पर यूपी सरकार की नियत में खोट है।
बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि गत रविवार को उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव में मंदिर गई 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है और उसके गुप्तांग में चोट के निशान तथा पैर की हड्डी टूटी पाई गई है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7yi8cn

Home / Lucknow / महिला सुरक्षा पर यूपी सरकार की नीयत में खोट : प्रियंका गांधी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो