scriptभारत बंद पर सीएम योगी ने चेताया, उपद्रवी किसानों पर होगी सख्त कार्रवाई | Lucknow Bharat Bandh CM Yogi Warning Rowdy farmer Strict Action Protes | Patrika News
लखनऊ

भारत बंद पर सीएम योगी ने चेताया, उपद्रवी किसानों पर होगी सख्त कार्रवाई

किसानों के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए : योगी

लखनऊDec 08, 2020 / 11:06 am

Mahendra Pratap

भारत बंद पर सीएम योगी ने चेताया, उपद्रवी किसानों पर होगी सख्त कार्रवाई

भारत बंद पर सीएम योगी ने चेताया, उपद्रवी किसानों पर होगी सख्त कार्रवाई

लखनऊ. आठ दिसम्बर को यूपी सहित पूरे देश में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक भारत बंद रहेगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश दिया हैं कि अगर भारत बंद में कोई कानून व्यवस्था बिगड़ता है तो उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस को हिदायत दी गई है कि, कहीं भी किसानों के साथ संघर्ष की नौबत न आने पाए। डीजीपी मुख्यालय स्तर से दिल्ली से सटे गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर व आसपास के जिलों के लिए अतिरिक्त फोर्स उपलब्ध कराई गई है। वीडियो कांफ्रेंसिंग जरिए मुख्यमंत्री योेगी लगातार भारत बंद पर निगाहें रखें है।
उपद्रवी किसान पर सख्ती :- सीएम योगी ने अफसरों को निर्देश दिया है कि, भारत बंद के दौरान किसानों के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए। जब तक की किसान कानून हाथ में नहीं लेता है। उपद्रवी किसान के साथ किसी नरमी की जरुरत नहीं।
शान्ति व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता :- सीएम योगी ने कहाकि, प्रदेश में शान्ति व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है। बंद में आम जनता को किसी भी तरह की असुविधा न होनी चाहिए, इसके पुख्ता इंतजाम किए जाएं। सड़क मार्ग, रेल मार्ग व अन्य यातायात पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए।
कृषि कानूनों के बारे में बताएं अफसर :- प्रशासनिक अफसरों को सीएम योगी ने निर्देश दिए हैं कि, वे व्यापारियों से बात कर बाजार खोलने को कहें। अधिकारी स्थानीय स्तर पर किसान संगठनों और प्रतिनिधियों से संवाद कर उन्हें नए कृषि कानूनों के प्राविधानों के बारे में बताएं और उनकी समस्या का निराकरण करें।

Home / Lucknow / भारत बंद पर सीएम योगी ने चेताया, उपद्रवी किसानों पर होगी सख्त कार्रवाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो