scriptबिहार विधानसभा चुनाव 2020 : आज इन चार जगह होगी योगी आदित्यनाथ की जनसभाएं, बिहार में भी योगी हैं लोकप्रिय | Lucknow Bihar Elections 2020 Yogi Adityanath Four election rallies | Patrika News
लखनऊ

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 : आज इन चार जगह होगी योगी आदित्यनाथ की जनसभाएं, बिहार में भी योगी हैं लोकप्रिय

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में भाजपा के स्टार प्रचारक यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की आज मंगलवार को चार चुनावी सभा है।

लखनऊOct 20, 2020 / 12:07 pm

Mahendra Pratap

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 : आज इन चार जगह होगी योगी आदित्यनाथ जनसभाएं, बिहार में भी योगी हैं लोकप्रिय

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 : आज इन चार जगह होगी योगी आदित्यनाथ जनसभाएं, बिहार में भी योगी हैं लोकप्रिय

लखनऊ. बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में भाजपा के स्टार प्रचारक यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की आज मंगलवार को चार चुनावी सभा है। ये सभाएं कैमूर के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र, अरवल, रोहतास और काराकाट विधानसभा में योगी आदित्यानाथ जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होगा।
योगी आदित्यनाथ की बड़ी मान्यता :- उत्तर प्रदेश लगे हुए बिहार के जिलों में सीएम योगी आदित्यनाथ की बड़ी मान्यता है। हिंदुत्ववादी छवि की वजह से योगी आदित्यनाथ अपने भाषणों से मतदाताओं पर गहरी छाप छोड़ते हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 से पहले योगी आदित्यनाथ केरल, कर्नाटक, त्रिपुरा, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान व आंध्र प्रदेश के चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर चुके हैं।
चार जनसभाएं :- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली जनसभा कैमूर के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सुबह 11 बजे से होगी। इसके बाद वह 12 बजे कैमूर जिले से अरवल के लिए रवाना होंगे। जहां पर एक बजे से उनकी जनसभा होगी। इसके बाद वह रोहतास में दो बजे सभा करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ की चौथी सभा रोहतास के काराकाट विधानसभा में तीन बजे से होगी। इसके बाद उनका लखनऊ वापसी का कार्यक्रम है। वह शाम को चार बजे पटना एयरपोर्ट से लखनऊ रवाना होंगे।

Home / Lucknow / बिहार विधानसभा चुनाव 2020 : आज इन चार जगह होगी योगी आदित्यनाथ की जनसभाएं, बिहार में भी योगी हैं लोकप्रिय

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो