scriptयूपी में 31 अक्टूबर को धूमधाम से मनेगी वाल्मीकि जयंती | Lucknow CM Yogi celebrate 31 October Valmiki Jayanti ramayana temples | Patrika News
लखनऊ

यूपी में 31 अक्टूबर को धूमधाम से मनेगी वाल्मीकि जयंती

उत्तर प्रदेश सरकार 31 अक्टूबर को पूरे यूपी में महर्षि वाल्मीकि की जयंती भव्य रूप बनाएगी। सिर्फ इन सात जिलों को छोड़कर जहां पर उपचुनाव होने वाले है।

लखनऊOct 28, 2020 / 04:00 pm

Mahendra Pratap

यूपी में 31 अक्टूबर को धूमधाम से मनेगी वाल्मीकि जयंती

यूपी में 31 अक्टूबर को धूमधाम से मनेगी वाल्मीकि जयंती

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार 31 अक्टूबर को पूरे यूपी में महर्षि वाल्मीकि की जयंती भव्य रूप बनाएगी। सिर्फ इन सात जिलों को छोड़कर जहां पर उपचुनाव होने वाले है। मुख्य सचिव आरके तिवारी ने इससे सम्बंधित दिशा निर्देश जारी कर दिए। मुख्य सचिव आरके तिवारी ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि विश्व के आदि कवि हैं, जिन्होंने विश्व प्रसिद्ध कालजयी कृति रामायण महाकाव्य की रचना श्रीराम के जीवनकाल में की। महर्षि वाल्मीकि द्वारा वर्णित स्थल जिन्हें राम-जानकी मार्ग, राम वन-गमन मार्ग आदि के रूप में जाना जाता है, सम्पूर्ण भारत वर्ष में लगभग 280 स्थलों के रूप में आज भी विद्यमान हैं।
वाल्मीकि रामायण का पाठ :- मुख्य सचिव आरके तिवारी ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि से सम्बन्धित स्थलों, मन्दिरों आदि पर दीप प्रज्ज्वलन, दीप दान के साथ-साथ अनवरत 8, 12 अथवा 24 घंटे का वाल्मीकि रामायण का पाठ किए जाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। श्रीराम, हनुमान और रामायण से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों, मंदिरों का चयन करते हुए वहां सुरुचिपूर्ण आयोजन के साथ रामायण पाठ/भजन आदि के कार्यक्रम कराए जाएंगे।
कोविड-19 गाइडलाइन का कड़ाई से पालन :- मुख्य सचिव आरके तिवारी ने बताया कि जिले स्तर पर चयनित मंदिरों, स्थलों पर आयोजित कार्यक्रमों में जिलाधिकारी कोविड-19 के लिए शासन के जारी दिशा-निर्देशों व गाइडलाइन का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएंगे। शारीरिक दूरी का पूर्ण पालन करते हुये इस भव्य एवं दिव्य आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की व्यापक, उचित भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।
नोडल अधिकारी नामित :- मुख्य सचिव आरके तिवारी ने बताया कि यूपी के सभी जिलाधिकारी इस कार्यक्रम को भव्यता के साथ कराएंगे। प्रत्येक जिले के जिलाधिकारी आयोजन के लिए एक नोडल अधिकारी नामित करेंगे, जिनका नाम, मोबाइल नम्बर एवं ई-मेल आईडी संस्कृति विभाग के नामित नोडल अधिकारी के ई-मेल आईडी पर प्रेषित किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए संस्कृति विभाग के संयुक्त निदेशक डाॅ. योगेन्द्र प्रताप सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

Home / Lucknow / यूपी में 31 अक्टूबर को धूमधाम से मनेगी वाल्मीकि जयंती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो