किसानों के हक में प्रियंका गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना कहा, नाम किसान कानून लेकिन सारा फायदा अरबपति मित्रों का
किसान कानून पर भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहाकि, नाम किसान कानून लेकिन सारा फायदा अरबपति मित्रों का।

लखनऊ. किसान कानून पर भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहाकि, नाम किसान कानून लेकिन सारा फायदा अरबपति मित्रों का।
कांग्रेस पार्टी ने किसान और कृषि कानूनों को लेकर हमेशा किसानों की आवाज बुलंद की है। कृषि कानूनों को लेकर प्रियंका गांधी भाजपा सरकार पर लगातार हमला बोल रही हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को ट्विट किया कि, नाम किसान कानून, लेकिन सारा फायदा अरबपति मित्रों का। किसान कानून बिना किसानों से बात किए कैसे बन सकते हैं? उनमें किसानों के हितों की अनदेखी कैसे की जा सकती है? सरकार को किसानों की बात सुननी होगी। आइए मिलकर किसानों के समर्थन में आवाज उठाएं।
कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को दिल्ली के बुराड़ी में मौजूद निरंकारी ग्राउंड में प्रदर्शन करने की इजाजत दी गई है परन्तु किसानों का एक गुट सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर ही डेरा डाले हुए है।
अब पाइए अपने शहर ( Lucknow News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज