scriptयूपी में हर रोज कोई न कोई परिवार न्याय के लिए चीख रहा है : प्रियंका गांधी | Lucknow Hathras Murder Bulandshahr Priyanka Gandhi CM Yogi BJP Attack | Patrika News
लखनऊ

यूपी में हर रोज कोई न कोई परिवार न्याय के लिए चीख रहा है : प्रियंका गांधी

उत्तर प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था के लिए सीएम योगी और भाजपा सरकार पर प्रियंका गांधी ने निशाना साधा

लखनऊMar 03, 2021 / 05:46 pm

Mahendra Pratap

यूपी में हर रोज कोई न कोई परिवार न्याय के लिए चीख रहा है : प्रियंका गांधी

यूपी में हर रोज कोई न कोई परिवार न्याय के लिए चीख रहा है : प्रियंका गांधी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था के लिए सीएम योगी और भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहाकि,अपराध को लेकर यूपी भाजपा सरकार के झूठे प्रचार के ठीक विपरीत जमीन पर हर रोज कोई न कोई परिवार न्याय के लिए चीख रहा है।
कांग्रेस की तरह भाजपा सरकार में भी दलितों, शोषितों व महिलाओं का आत्म-सम्मान सुरक्षित नहीं : मायावती

हाथरस मामला फिर बुलंदशहर में घर में गड़े हुए शव का मिलने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को अपने ट्विट पर लिखा कि, हाथरस में छेड़छाड़ के खिलाफ मुक़दमा वापस न लेने वाली एक लड़की के पिता की हत्या कर दी गई। बुलंदशहर में कई दिनों से गायब एक बच्ची का शव एक घर में गड़ा हुआ मिला। अपराध को लेकर यूपी भाजपा सरकार के झूठे प्रचार के ठीक विपरीत जमीन पर हर रोज कोई न कोई परिवार न्याय के लिए चीख रहा है।
इससे पूर्व प्रियंका गांधी ने कमेंट कसते हुए कहाकि, कैसी सरकार है ये? जब युवा करते हैं जॉब की बात तो उनको सरकार भेज देती है हवालात। युवा अपने हक की बात करेगा। सरकार का धर्म है कि युवाओं की बात करे एवं उनकी बात सुने भी।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zmr7h

Home / Lucknow / यूपी में हर रोज कोई न कोई परिवार न्याय के लिए चीख रहा है : प्रियंका गांधी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो