लखनऊ

एक नए हाथरस कांड पर सीएम योगी पर बरसे संजय सिंह, अखिलेश यादव और ओम प्रकाश राजभर

उत्तर प्रदेश का हाथरस एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करने वाले पिता की सोमवार शाम आरोपी ने गोली मारकर हत्या कर दी

लखनऊMar 02, 2021 / 05:04 pm

Mahendra Pratap

एक नए हाथरस कांड पर सीएम योगी पर बरसे संजय सिंह, अखिलेश यादव और ओम प्रकाश राजभर

लखनऊ. उत्तर प्रदेश का हाथरस एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करने वाले पिता की सोमवार शाम आरोपी ने गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद अचानक उत्तर प्रदेश का राजनीति माहौल गरमा गया। सीएम योगी आदित्यनाथ के सख्त कार्रवाई के निर्देश के बावजूद यूपी के विपक्षी राजनीतिक दल ने योगी सरकार पर हमलावार हो गए। आम आदमी पार्टी से सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय मुखिया अखिलेश यादव और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने योगी सरकार को जी भर कर कोसा।
उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव 2021: सभी जिलों के ग्राम प्रधान की आरक्षण लिस्ट आज होगी जारी

क्या करे एक मजबूर बाप बताओ आदित्यनाथ जी :- संजय सिंह

आम आदमी पार्टी से सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह ने कहाकि, आदित्यनाथ जी क्या आपकी सरकार ने अपना ज़मीर बेच दिया है? क्या इस बिटिया की चीख आपकी बहरी सरकार के कानों तक नहीं पहुंच रही? बेटी के साथ हो रही छेड़खानी पर पिता ने शिकायत की तो उनकी निर्मम हत्या कर दी गई। क्या करे एक मजबूर बाप बताओ आदित्यनाथ जी?
बहुत हुआ महिलाओं पर अत्याचार, अबकी बार भाजपा बाहर :- अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय मुखिया अखिलेश यादव ने कहाकि, ‘हाथरस की बेटी’ के बाद अब हाथरस में एक और बेटी के साथ हुई छेड़खानी की शिकायत करने वाले पिता की सरेआम हत्या का दुर्दांत कांड हुआ है। भाजपा सरकार से हताश उप्र की नारियों ने अब तो इस सरकार से इंसाफ़ की मांग करना भी छोड़ दिया है। बहुत हुआ महिलाओं पर अत्याचार, अबकी बार भाजपा बाहर!
योगीनाथजी, अब तो अपने रामराज्य की तस्वीरों को देखिए :- ओम प्रकाश राजभर

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहाकि, अभी हाथरस में हुए एक दलित बेटी की चिता ठंडी नही हुई थी, आज वही पुनः हाथरस में बेटी से छेड़खानी करने पर शोहदों ने बेटी के किसान पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। मा. योगीनाथजी, अब तो अपने रामराज्य की तस्वीरों को देखिए, कहां गया वो नारा? बहुत हुआ बेटियों पर अत्याचार अबकी बार।
एक नया हाथरस कांड :- हाथरस के नौजरपुर गांव में बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करने वाले पिता की सोमवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी छेड़छाड़ का केस वापस लेने के लिए उन पर दबाव बना रहा था। मृतक की बेटी ने छह लोगों पर केस दर्ज कराया है। इनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि गौरव एक नंबर का आतंकवादी है और वह सपा से जुड़ा हुआ है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.