5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के कई इलाकों में मानसून सक्रिय, मौसम विभाग का कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

- लखनऊ में उमस भरपूर है, बस कब झमाझम बरसने लगें- आने वाली है गंगा के मैदानी इलाकों के ऊपर उड़ीसा से बादलों की श्रृंखला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 17 Jul 2021, 11:01 AM IST

Weather Alert: मौसम विभाग का यूपी में शीतलहर और भारी बारिश का अलर्ट

Weather Alert: मौसम विभाग का यूपी में शीतलहर और भारी बारिश का अलर्ट

लखनऊ. यूपी में मौसम बदलने वाला है। गर्मी और उमस से परेशान सभी की निगाहें आसमान पर है कि बारिश कब होगी। मौसम विभाग का अलर्ट है कि यूपी के कई जिलों में 17 जुलाई से बारिश शुरू होगी और लगातार 20 जुलाई तक बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरेगी। राजधानी लखनऊ में देर रात से उमस है, आकाश में बदल छाए हुए है। उमस भरपूर है, बस उम्मीद है कि कब झमाझम बरसने लगें। पर बारिश आज होगी जरुर।

मौसम विभाग का यूपी के कुछ हिस्सों के लिए येलो अलर्ट, अगले 24 घंटे में कई जिलों में झमाझम बारिश

बस इंतजार खत्म :- चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि, उड़ीसा की तरफ इस वक्त अभी बादलों की श्रृंखला है। अब यह गंगा के मैदानी इलाकों के ऊपर आने ही वाली हैं। इस के बाद चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन जाएगा। फिर तो इंतजार खत्म हो जाएगा। और बारिश शुरू हो जाएगी। इस वक्त विभिन्न क्षेत्रों में मानसून सक्रिय है।

इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश :- मौसम विभाग के अनुसार कानपुर और इसके आसपास के शहरों उन्नाव, कन्नौज, इटावा, फतेहपुर, जालौन, चित्रकूट, महोबा, हरदोई, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, हमीरपुर में झमाझम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार से गंगा के मैदानी इलाकों पर बादलों की श्रृंखला बन जाएगी। इसके प्रभाव से चक्रवाती हवाएं चलेंगी, जो बारिश लाएंगी। गरज-चमक के साथ बारिश होगी।