scriptमिशन शक्ति अभियान : सीएम योगी पर सपा और कांग्रेस का तंज | Lucknow Mission Shakti CM Yogi Akhilesh Yadav Ajay Kumar Lallu comment | Patrika News
लखनऊ

मिशन शक्ति अभियान : सीएम योगी पर सपा और कांग्रेस का तंज

लल्लू ने एक नया जुमला तो अखिलेश ने रोमियो स्वायड की तरह होगा इसका हाल बताया

लखनऊOct 17, 2020 / 06:22 pm

Mahendra Pratap

मिशन शक्ति अभियान : सीएम योगी पर सपा और कांग्रेस का तंज

मिशन शक्ति अभियान : सीएम योगी पर सपा और कांग्रेस का तंज

लखनऊ. यूपी में नवरात्र के पहले दिन मिशन शक्ति अभियान की शुरूआत की गई। सीएम योगी ने बलरामपुर और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन लखनऊ में अभियान की शुरुआत की। पर योगी सरकार के इस मिशन शक्ति अभियान पर विपक्ष ने तगड़ा तंज कसा। मिशन शक्ति अभियान को जहां कांग्रेस ने एक नया जुमला बताया तो सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहाकि इसका हाल भी रोमियो स्वायड की तरह ही होगा।
समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहाकि, रोमियो स्क्वाड लापता है। ऐसा ही हश्र मिशन शक्ति का भी होना है। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार में बेटियों का सम्मानपूर्वक जीना दुश्वार है। प्रदेश में आए दिन उनके साथ होने वाली दुष्कर्म की घटनाओं पर कोई रोक नहीं लग रही है। मुख्यमंत्री ने जैसे-तैसे साढ़े तीन वर्ष से ऊपर का समय पूरा कर लिया है। उनके अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस का दावा एक बड़े जीरो में बदल गया है। उनका रोमियो स्क्वॉड लापता है, अब चलते-चलाते मुख्यमंत्री रोल मॉडल चुनने का कथित मिशन शक्ति अभियान चलाने जा रहे हैं।
मिशन शक्ति पर तंज कसने में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी पीछे नहीं रहे। सीएम योगी आदित्यनाथ को निशाने पर रखते हुए अजय कुमार लल्लू ने कहाकि, यह तो सीएम योगी का एक खयाली पुलाव है। फिलहाल तो वह अभी फोटो शूट कराने में व्यस्त हैं। यूपी का जो हालात बना दिए गए हैं, उसमें बेटियां कैसे सुरक्षित रहेंगी। अजय कुमार लल्लू ने आरोप लगाया कि महिला सुरक्षा के अभियान केवल पोस्टरबाजी और ब्रांडिंग तक ही सीमित है। अब इस सरकार में न बेटियां, न महिलाएं और न ही आम जन सुरक्षित हैं। यूपी में जंगलराज है। यूपी में आज पूरा भय का वातावरण है।

Home / Lucknow / मिशन शक्ति अभियान : सीएम योगी पर सपा और कांग्रेस का तंज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो