scriptलॉकडाउन में नवरात्रि पर कन्या पूजन का रहेगा अनोखा अंदाज, कुछ आनलाइन और कुछ चेक से देंगे दक्षिणा | Lucknow Navratri Kanya Puja Dakshina Daughters Bank account Donation | Patrika News
लखनऊ

लॉकडाउन में नवरात्रि पर कन्या पूजन का रहेगा अनोखा अंदाज, कुछ आनलाइन और कुछ चेक से देंगे दक्षिणा

लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग की मजबूरी की वजह से इस चैत नवरात्र में जहां रामलला का जन्म आनलाइन मनेगा वहीं कन्यापूजन का अंदाज भी कुछ अनोखा रहेगा। कन्यापूजन में इस बार कन्याएं घर में नहीं पूजी जाएंगी ब्लकि कन्याओं का चुनाव कर उनकी मां के बैंक खातों में आनलाइन रुपए जमा किए जाएंगे।

लखनऊApr 01, 2020 / 02:21 pm

Mahendra Pratap

लॉकडाउन में नवरात्रि पर कन्या पूजन का रहेगा अनोखा अंदाज, कुछ आनलाइन और कुछ चेक से देंगे दक्षिणा

लॉकडाउन में नवरात्रि पर कन्या पूजन का रहेगा अनोखा अंदाज, कुछ आनलाइन और कुछ चेक से देंगे दक्षिणा

लखनऊ. लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग की मजबूरी की वजह से इस चैत नवरात्र में जहां रामलला का जन्म आनलाइन मनेगा वहीं कन्यापूजन का अंदाज भी कुछ अनोखा रहेगा। कन्यापूजन में इस बार कन्याएं घर में नहीं पूजी जाएंगी ब्लकि कन्याओं का चुनाव कर उनकी मां के बैंक खातों में आनलाइन रुपए जमा किए जाएंगे। कुछ लोगों ने चैक काट दिए हैं। वहीं प्रदेश में ऐसी कई संस्थाएं हैं जिन्होंने 1100 रुपए लेकर कन्यापूजन का पूरा जिम्मा अपने उपर ले लिया है और उसका फल आपके खाते में जाने की व्यवस्था की है। 1100 रुपए में सात कन्याओं को हलवा पूरी का भोग खिलाएंगे, और उन्हें प्रसाद के रुप में सेब, संतरा, नमकीन,बिस्कुट सहित 10 रुपए देकर विदा करेंगे।
पूरे उत्तर प्रदेश में 2 अप्रैल को राम नवमी मनाई जाएगी। प्रदेश में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है। इस बार पूरे नौ दिन की नवमी पड़ रही है। अयोध्या में गुरुवार को रामनवमी पर रामलला के जन्म का दृश्य घर बैठे ही देख सकेंगे। ट्रस्ट ने फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर आरती और अन्य कार्यक्रमों के प्रसारण के लिए लिंक जारी किए हैं।
रामनवमी के दिन नवरात्र की नवमी पर कन्या पूजन होता है। इतिहास में शायद यह पहली बार हो रहा है कि आनलाइन कन्या की पूजा की जाएगी। और पैर पूजने के साथ उनको उपहार भी आनलाइन दिया जाएगा। मालवीयनगर में रहने वाली रागिनी ने बताया कि कोरोना वायरस की वजह से इस बार नवरात्र में कन्या पूजन के लिए कन्या घर पर आने से कतरा रही हैं। तब हमने उनकी मां से बात कर उनसे व्हाट्स ऐप पूजा कराने में मदद को कहा, वह मान गईं। उनका बैंक खाता नम्बर ले लिया है, दक्षिणा आनलाइन खाते में डाल देंगे। यह एक नया अनुभव रहेगा। पर सोशल डिस्टेंसिंग बेहद जरुरी है।
कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन में लोग अपने घरों से निकल नहीं रहे हैं। पर नवरात्र के नौ दिन का व्रत लोगों बेहद चैन के साथ रखा। रामलला जन्म के दर्शन और कन्या पूजन के लिए परेशान लखनऊ के तिलक नगर कुंवर जी ने बताया कि मैं चिंतित था पर अब अयोध्या में भगवान का जन्म भी देख सकूंगा और कन्यापूजन की भी व्यवस्था हो गई है। अयोध्या से ट्रस्ट ने लिंक जारी किए हैं दर्शन हो जाएंगे। और कन्या पूजन व्हाट्स ऐप। बाकी चेक के जारी देवियों को दक्षिणा दे दूंगा। इसके अलावा कुछ लोग गूगल पे, पेटीएम जैसे आनलाइन तरीके से दान देने की सोच रहे हैं।
प्रदेश मेें कई संस्थाएं आ गई हैं जो आपकी पूजा कराने में मददगार हो रही है। जिनमें एक संस्था ने 1100 रुपए लेकर कन्या पूजन कराने को वादा किया है। इस धन के बदले सात कन्याओं को हलवा पूरी का भोग खिलाएंगे, और उन्हें प्रसाद के रुप में सेब, संतरा, नमकीन,बिस्कुट सहित 10 रुपए देकर विदा करेंगे।

Home / Lucknow / लॉकडाउन में नवरात्रि पर कन्या पूजन का रहेगा अनोखा अंदाज, कुछ आनलाइन और कुछ चेक से देंगे दक्षिणा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो