scriptयूपी की जनता को सीएम योगी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव ने कहा नव वर्ष 2021 मंगलमय हो | Lucknow New year 2021 CM Yogi Akhilesh Priyanka Gandhi Best wishes | Patrika News
लखनऊ

यूपी की जनता को सीएम योगी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव ने कहा नव वर्ष 2021 मंगलमय हो

साल 2020 विदा हो गया। शुक्रवार से नया वर्ष 2021 का पहला दिन शुरू हो गया है।

लखनऊJan 01, 2021 / 10:34 am

Mahendra Pratap

यूपी की जनता को सीएम योगी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव ने कहा नव वर्ष 2021 मंगलमय हो

यूपी की जनता को सीएम योगी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव ने कहा नव वर्ष 2021 मंगलमय हो

लखनऊ. साल 2020 विदा हो गया। शुक्रवार से नया वर्ष 2021 का पहला दिन शुरू हो गया है। इस अवसर पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव, कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की जनता को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
श्चिमी यूपी के तराई क्षेत्रों में भारी पाले का अलर्ट, पाले से फसलों को होने वाले नुकसान से ऐसे बचाव करें

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह सुबह अपने ट्विट पर लिखा, नव वर्ष 2021 की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से कामना है कि यह वर्ष मानवता के लिए आनंदमय, शांतिमय, सुखमय, आरोग्यमय एवं मंगलमय हो। आइए, नवल वर्ष में हम सभी समर्थ, आत्मनिर्भर एवं समावेशी “नए भारत” के “नए उत्तर प्रदेश” के निर्माण हेतु प्रतिबद्ध हों।
कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहाकि, नए साल का स्वागत करते हुए आइए सभी स्वास्थ्यकर्मियों, डॉक्टरों का शुक्रिया अदा करें जो आगे रहकर हमारी रक्षा कर रहे हैं और यह प्रार्थना करें कि बीते साल जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है उनके जीवन में और हम सब के जीवन में, नया साल शांति और साहस लेकर आए ।
समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी अपने ट्विटर पर लिखा, संपूर्ण विश्व, देश एवं अपने उत्तर प्रदेश को नव वर्ष की मंगलकारी शुभकामनाएँ एवं सबके सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य की हार्दिक कामनाएँ!
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7ycp0y
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो