scriptयूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021 : कई नामी डकैतों के परिजन चुने गए ‘प्रधानजी’ | Lucknow Panchayat Result Many famous dacoits relatives choose Prdhanji | Patrika News
लखनऊ

यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021 : कई नामी डकैतों के परिजन चुने गए ‘प्रधानजी’

UP Panchayat Election Result 2021 – बुंदेलखंड में पांच लाख रुपए इनामी डाकू का बेटा बना प्रधान- डाकू की पत्नी के जीतने की भी पूरी उम्मीद

लखनऊMay 04, 2021 / 12:39 pm

Mahendra Pratap

यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021 : कई नामी डकैतों के परिजन चुने गए 'प्रधानजी'

यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021 : कई नामी डकैतों के परिजन चुने गए ‘प्रधानजी’

लखनऊ. UP Panchayat Election Result 2021 यूपी पंचायत चुनाव की मतगणना बस आज पूरी हो जाएगी। पंचायत चुनाव के रिजल्ट हैरान करने वाले हैं। जनता विकास के लिए वोट देती है। पर बुंदेलखंड में पांच लाख रुपए इनामी डाकू का बेटा प्रधान चुन लिया गया। कुख्यात डकैत ठोकिया का छोटा भाई दीपक पटेल भी ग्राम प्रधान निर्वाचित हुआ। और गिनती चल रही है एक और बड़े डकैत की मेहरारू बस जीत के करीब है। जनता की पसंद कोई समझ नहीं सकता है।
UP Panchayat Election Results 2021 Updates : जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में भाजपा-सपा में कांटे की टक्कर

डकैत ‘राधे’ का बेटा चुना गया प्रधान :- एक बार फिर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में डकैतों के परिजन अपना दबदबा बनाने में कामयाब हुए हैं। देश की सबसे छोटी संस्था ग्राम पंचायत की सरकार अब डकैतों के परिजन चलाएंगे। बुंदेलखुड के चित्रकूट जिले के साढ़े सात लाख रुपए के इनामी डकैत ददुआ के राइट हैंड इनामी डकैत ‘राधे’ का बेटा अरिमर्दन सिंह उर्फ सोनू चित्रकूट के करवी ब्लॉक के शीतलपुर तरौंहा गांव से प्रधान बनने में कामयाब हो गया है। डकैत राधे के बेटे अरिमर्दन सिंह ने प्रधानी के चुनाव के लिए जनता से कुल 192 वोट पाए और प्रधान की जीत की पगड़ी पहनीं। उनके प्रतिद्वंदी इस चुनाव उनसे सिर्फ 12 वोट पीछे रहे।
मां सत्यवती दो बार रही ग्राम प्रधान :- डकैत ‘राधे’ इस समय जेल में सजा काट रहा है। डकैत ‘राधे’ की पत्नी और अरिमर्दन सिंह की मां सत्यवती इससे पहले दो बार इस गांव से प्रधान रह चुकी है। इस बार बेटे अरिमर्दन सिंह को चुनाव मैदान में उतारा, तो वहां भी जीत दर्ज की।
ठोकिया का छोटा भाई बना ग्राम प्रधान :- चित्रकूट जिले के दूसरे नंबर के कुख्यात डकैत अंबिका पटेल उर्फ “ठोकिया” का छोटा भाई दीपक पटेल भी ग्राम प्रधान चुना गया। करवी विकासखंड के बंदरी गांव से दीपक पटेल ने ग्राम प्रधान का चुनाव जीत लिया है। वही खूंखार डाकू खडग सिंह की पत्नी माया देवी मड़ैयान गांव से चुनाव लड़ी हैं, अभी उनके वोटों की गिनती नहीं हो पाई है।

Home / Lucknow / यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021 : कई नामी डकैतों के परिजन चुने गए ‘प्रधानजी’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो