scriptएक नहीं दर्जनों युवतियों को निर्वस्त्र होकर करता था वीडियो कॉल, 71 शिकायतों के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार | lucknow police arrested man who video calls to women | Patrika News
लखनऊ

एक नहीं दर्जनों युवतियों को निर्वस्त्र होकर करता था वीडियो कॉल, 71 शिकायतों के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

– लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

लखनऊJun 07, 2020 / 01:52 pm

Hariom Dwivedi

एक नहीं दर्जनों युवतियों को करता था ब्लैकमेल, निर्वस्त्र होकर करता था वीडियो कॉल

एडीजी वीमेन पॉवर लाइन नीरा रावत ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिला अपराधों के खिलाफ 24 घंटे वीमेन पॉवर लाइन का हेल्पलाइन नंबर 1090 काम कर रहा है। महिलाएं बेझिझक शिकायत करें।

लखनऊ. लखनऊ पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर एक नहीं दर्जनों महिलाओं को ब्लैकमेल करने का आरोप है। आरोपी के खिलाफ 1090 (वीमेन पॉवर लाइन) में 71 शिकायतें दर्ज थीं। आरोपी पेशे से ड्राइवर है। वह महिलाओं के नंबर पर अश्लील मैसेज, फोन कॉल, वीडियो कॉल कर परेशान करता था। अक्सर वह निर्वस्त्र होकर महिलाओं को वीडियो कॉल करता था। ठाकुरगंज पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एडीजी वीमेन पॉवर लाइन नीरा रावत ने बताया कि दर्ज शिकायतों के रिकॉर्ड चेक किया तो पता चला कि वर्ष 2017 से अब तक ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीकांत (28) के खिलाफ फोन और सोशल मीडिया पर युवतियों से छेड़छाड़ की 71 शिकायतें दर्ज थीं। आरोपित पेशे से निजी ड्राइवर है। अलग-अलग जगहों से महिलाओं, युवतियों के नंबर प्राप्त करने के बाद निर्वस्त्र होकर महिलाओं को वीडियो कॉल करता था। विरोध करने पर महिलाओं को धमकाता भी था। अश्लील मैसेज, फोन कॉल कर भी उन्हें परेशान करता था। उन्होंने बताया कि लखनऊ पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय से बातचीत के बाद लक्ष्मीकांत को ठाकुरगंज पुलिस ने आईटी एक्ट, छेड़छाड़ और धमकाने की धाराओं में गिरफ्तार कर लिया।
एडीजी की महिलाओं से अपील
एडीजी नीरा रावत ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिला अपराधों के खिलाफ 24 घंटे वीमेन पॉवर लाइन का हेल्पलाइन नंबर 1090 काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं से अपील है कि अपने खिलाफ हो रहे अपराधों के खिलाफ बेझिझक शिकायत दर्ज कराएं।

Home / Lucknow / एक नहीं दर्जनों युवतियों को निर्वस्त्र होकर करता था वीडियो कॉल, 71 शिकायतों के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो