scriptकिसानों के लिए ये कठिन समय है : प्रियंका गांधी | Lucknow Priyanka Gandhi Farmer hard time BJP agricultural sector | Patrika News
लखनऊ

किसानों के लिए ये कठिन समय है : प्रियंका गांधी

किसानों को मरहम लगाते हुए कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहाकि भाजपा सरकार अपने अमीर खरबपति दोस्तों को कृषि क्षेत्र में घुसाने के लिए ज्यादा आतुर दिख रही है।

लखनऊSep 19, 2020 / 04:22 pm

Mahendra Pratap

किसानों के लिए ये कठिन समय है : प्रियंका गांधी

किसानों के लिए ये कठिन समय है : प्रियंका गांधी

लखनऊ. किसानों से जुड़े दो बिल गुरुवार को लोकसभा में पारित कर दिए गए। इन दो बिलों को लेकर देश और राज्यों में बवाल मच गया है। विपक्षी पार्टियों ने कमर कस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं किसान संगठन भी बेहद परेशान हैं। और नारेबाजी कर रहे हैं। किसानों को मरहम लगाते हुए कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहाकि भाजपा सरकार अपने अमीर खरबपति दोस्तों को कृषि क्षेत्र में घुसाने के लिए ज्यादा आतुर दिख रही है।
भाजपा सरकार को आईना दिखाते हुए और किसान के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद करते हुए कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने शनिवार को ट्विट किया कि, किसानों के लिए ये कठिन समय है। सरकार को एमएसपी व किसानों की फसल खरीद के सिस्टम में इस समय उनकी मदद करनी चाहिए थी लेकिन हुआ उसके ठीक उल्टा। भाजपा सरकार अपने अमीर खरबपति दोस्तों को कृषि क्षेत्र में घुसाने के लिए ज्यादा आतुर दिख रही है। वो किसानों की बात तक नहीं सुनना चाहती।
अपने दूसरे ट्विट में प्रियंका गांधी ने कहाकि, कल कृषि प्राविधिक भर्ती (एग्रीकल्चर टेक्निकल अस्सिटेंट) के अभ्यर्थियों से संवाद में उन्होंने बताया था कि डेढ़ साल से ऊपर हो चुका है उनका रिजल्ट ही नहीं आया है। आज सूचना मिली कि उनका रिजल्ट घोषित हो गया। आप सभी को बधाई। युवाओं आपकी आवाज में ताकत है।

Home / Lucknow / किसानों के लिए ये कठिन समय है : प्रियंका गांधी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो