scriptमहंगाई आम जनमानस की तोड़ रही है कमर : प्रियंका गांधी | Lucknow Priyanka Gandhi Modi Attack Inflation Unemployment taxation | Patrika News

महंगाई आम जनमानस की तोड़ रही है कमर : प्रियंका गांधी

locationलखनऊPublished: Jun 11, 2021 06:12:06 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

– अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा की केंद्र सरकार पर किया हमला

Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी का मुख्यमंत्री योगी पर हमला, उत्तर प्रदेश में अराजकता

लखनऊ. Priyanka Gandhi Modi Attack अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा की केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहाकि, देश मे महंगाई अनियंत्रित होकर आम जनमानस की कमर तोड़ रही है। कोरोना संकटकाल मे जब मौतों से हर तरफ हाहाकार मचा उसी समय बेरोजगारी और महंगाई ने देश को जकड़ लिया और केंद्र सरकार हाथ पर हाथ रखकर जनता से केवल टैक्स वसूली कर रही है। कोरोना संकट और महंगाई से कराह रहे देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी के दौरान जनता को बेसहारा छोड़ दिया और किसी तरह की राहत देने से परहेज कर रहे है।
बंदरबांट में उलझी भाजपा सरकार से जनता को कोई उम्मीद नहीं : अखिलेश यादव

पेट्रोल-डीजल पर 2.74 लाख करोड़ टैक्स वसूले :- प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहाकि, पेट्रोल, डीजल, सरसों का तेल, अरहर दाल सहित आवश्यक वस्तुओं के दाम बेतहासा बढ़ते जा रहे है, उसको नियंत्रित करने की पहल सरकार ने न करते हुए बल्कि आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं की जमाखोरी व कालाबाजारी को कानूनी दर्जा देकर सब कुछ बाजार के हवाले कर देने से स्थितियां लगातार विकराल हो चुकी है। सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर 2.74 लाख करोड़ टैक्स वसूल लिया भाजपा की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने जनकल्याण का संवैधानिक मार्ग त्यागकर केवल और केवल जनता पर भारी भरकम टैक्स लगाकर प्रताड़ित कर रही है।
वसूले गए भारी टैक्स से जनता को क्या मिला? :- प्रियंका गांधी ने सरकार पर बरसते हुए कहाकि, प्रधानमंत्री मोदी लगातार देश को गुमराह करने व अपनी निजी छवि को बनाने के लिये सरकारी धन का अपव्यय कर रहे है। सरकार में इच्छाशक्ति शून्य है प्रधानमंत्री से सवाल पूछते हुए कहा कि पेट्रोल डीजल से वसूले गए भारी टैक्स से जनता को क्या मिला? यदि सरकार में संकट के भीषण काल मे मानवीय संवेदना होती तो जनता को संकट से उबारने के लिए वसूले गए टैक्स से देश के लिये 67000 करोड़ वैक्सीन डोज, देश के समस्त जिलों में ऑक्सीजन प्लांट, 29 राज्यों में एम्स अस्पताल बनाने के साथ-साथ देश के 25 करोड़ गरीबो को एक मुस्त 6000 रुपए की मदद कर संकटकाल में बड़ी राहत दे सकती थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो