लखनऊ

गणतंत्र दिवस पर यूपी की जनता को मायावती, अखिलेश, प्रियंका ने दी बधाईयां और संजय सिंह ने भाजपा सरकार से लगाई गुहार

उत्तर प्रदेश में 72वां गणतंत्र दिवस 2021 (#HappyRepublicDay2021) पूरे जोर शोर के साथ मनाया जा रहा है।

लखनऊJan 26, 2021 / 11:50 am

Mahendra Pratap

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में 72वां गणतंत्र दिवस 2021 पूरे जोर शोर के साथ मनाया जा रहा है। छोटे-बड़े,स्कूली बच्चे सभी देशभक्ति के गीत गाकर या सुनकर खुशियों का इजहार कर रहे हैं। एक दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं। यूपी के राजनीतिक दल भी गणतंत्र दिवस की बधाई व शुभकामनाएं देने में पीछे नहीं हैं। बसपा, सपा, कांग्रेस, आप, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सहित तमाम पार्टिंयों ने उत्तर प्रदेश की जनता को गणतंत्र दिवस 2021 की ढेर सारी शुभकामनाएं दी।
गणतंत्र दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाइयां : सीएम योगी

ईमानदारी व निष्ठा से काम किए गए : मायावती

बहुजन समाज पार्टी मुखिया मायावती ने अपने ट्विट पर लिखा कि, गणतंत्र दिवस पर सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। यही वह समय है जब निष्पक्षता से समीक्षा व आकलन हो कि देश की आजादी के बाद इसके लोकतंत्र व गणतंत्र का यहां के करोड़ों गरीबों आदि के जीवन में सुख-शान्ति, समृद्धि व आपेक्षित बेहतरी के लिए अब तक कितनी ईमानदारी व निष्ठा से काम किए गए हैं।
जय नौजवान, जय हिंदुस्तान : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपने ट्विट पर लिखा कि, सम्पूर्ण देशवासियों एवं भारतीय प्रवासियों को ‘गणतंत्र दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! जय संविधान, जय जवान-जय किसान, जय नौजवान, जय हिंदुस्तान!
अन्नदाताओं की गुहार सुन लीजिये: संजय सिंह

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह ने भाजपा पर तीखे तीर चलते हुए अपने ट्विट पर लिखा कि, गण की सुविधाओं के लिए ही देश का सारा तन्त्र है, प्रधानमंत्रीजी गणतंत्र की मज़बूती के लिए अन्नदाताओं की गुहार सुन लीजिये, तीनों काला क़ानून वापस लेकर देशवासियों को सुनहरा संदेश दीजिये। गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
जन गण मन ज्यादा से ज्यादा मज़बूत हो : प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने ट्विट किया कि, जय जवान, जय किसान। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, जन गण मन ज्यादा से ज्यादा मज़बूत हो।
जय हिंदुस्तान: ओम प्रकाश राजभर

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने कहाकि, आप सभी को 72वें गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। जय संविधान, जय जवान-जय किसान जय हिंदुस्तान!

Home / Lucknow / गणतंत्र दिवस पर यूपी की जनता को मायावती, अखिलेश, प्रियंका ने दी बधाईयां और संजय सिंह ने भाजपा सरकार से लगाई गुहार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.