scriptपूर्व समाजवादी पार्टी नेता अमर सिंह का निधन, इन दो के वह थे बहुत खास | Lucknow Samajwadi Party leader Amar Singh Singapore Hospital death | Patrika News
लखनऊ

पूर्व समाजवादी पार्टी नेता अमर सिंह का निधन, इन दो के वह थे बहुत खास

पूर्व समाजवादी पार्टी नेता अमर सिंह (64 वर्ष) का आज शनिवार को निधन हो गया।

लखनऊAug 01, 2020 / 05:37 pm

Mahendra Pratap

पूर्व समाजवादी पार्टी नेता अमर सिंह का निधन, इन दो के वह थे बहुत खास

पूर्व समाजवादी पार्टी नेता अमर सिंह का निधन, इन दो के वह थे बहुत खास

लखनऊ. पूर्व समाजवादी पार्टी नेता अमर सिंह (64 वर्ष) का आज शनिवार को निधन हो गया। शनिवार दोपहर अमर सिंह ने लंबे इलाज के बाद अपनी आंखें बंद कर ली। करीब छह माह से अमर सिंह का इलाज सिंगापुर के एक अस्पताल में चल रहा था। वर्ष 2013 में अमर सिंह की किडनी खराब हो गई थी। और वह आईसीयू में भर्ती थे। अमर सिंह एक ज़माने में समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता थे और मुलायम सिंह यादव के काफ़ी नज़दीक थे। मृत्यु से पहले अमर सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स को ईद अल अदहा बधाई दी। साथ ही स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की है। अमर सिंह के निधन की खबर सुन कर तमाम प्रशंसक और राजनीतिज्ञों ने अपने दुख को प्रकट किया।
राज्यसभा के सांसद थे :- अमर सिंह वर्तमान में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सांसद थे। 5 जुलाई 2016 को उन्हें उच्च सदन के लिए चुना गया था। समाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद उनकी सक्रियता कम हो गई थी। हालांकि, बीमार होने से पहले तक उनकी करीबियां भारतीय जनता पार्टी से बढ़ रही थीं। उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत 1996 में राज्यसभा का सदस्य चुने जाने के साथ ही हुई थी।
अमिताभ बच्चन से माफी मांगी :- अमर सिंह इससे पूर्व वर्ष 2002 और वर्ष 2008 में भी राज्यसभा के लिए चुने गए थे। समाजवादी पार्टी के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के साथ-साथ अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके परिवार से भी अमर सिंह के करीबी रिश्ते रहे हैं। रिश्तों में कुछ खटास जरूर आई थी। पर फरवरी महीने में अमर सिंह ने एक वीडियो जारी करके अमिताभ बच्चन से माफी मांग ली थी।
टूट गया रिश्ता :- अमर सिंह एक वक्त था जब वह मुलायम सिंह यादव के खास कहे जाते थे। पर समाजवादी पार्टी में शिवपाल यादव और अखिलेश यादव के झगड़े में अखिलेश ने अमर सिंह को विलेन माना। कई बार तो अखिलेश ने खुलेआम अमर सिंह की आलोचना की।

Home / Lucknow / पूर्व समाजवादी पार्टी नेता अमर सिंह का निधन, इन दो के वह थे बहुत खास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो