scriptयूपी विधानसभा चुनाव 2022 अकेले लड़ेगी समाजवादी पार्टी : अखिलेश यादव | Lucknow SP Akhilesh Yadav UP assembly election 2022 No alliance | Patrika News
लखनऊ

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 अकेले लड़ेगी समाजवादी पार्टी : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी सुप्रीमो ने साफ-साफ जता दिया है कि समाजवादी यूपी में अगला चुनाव अकेले लड़ेगी। किसी बड़े दल के संग किसी भी प्रकार का गठबंधन नहीं करेगी।

लखनऊJun 29, 2020 / 11:01 am

Mahendra Pratap

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 अकेले लड़ेगी समाजवादी : अखिलेश यादव

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 अकेले लड़ेगी समाजवादी : अखिलेश यादव

लखनऊ. समाजवादी पार्टी सुप्रीमो ने साफ-साफ जता दिया है कि समाजवादी यूपी में अगला चुनाव अकेले लड़ेगी। किसी बड़े दल के संग किसी भी प्रकार का गठबंधन नहीं करेगी। धर्मनिरेपेक्ष सोच वाले छोटे दलों को साथ ले सकते हैं। रालोद से हमारा गठबंधन है और वह बना रहेगा।
एक अखबार को दिए साक्षात्कार में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहाकि विधानसभा चुनाव 2022 अब दूर नहीं रह गया है। हमारे नेता और कार्यकर्ता जनता के बीच अपना काम कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहाकि हम अपने पिछले काम और नई घोषणा पत्र लेकर जनता के बीच जाएंगे, साइकिल लगातार चलेगी। भाजपा ने धोखे के सिवाया कुछ नहीं किया। भाजपा का मेक इन इंडिया, अच्छे दिन, आत्मनिर्भर जैसे नारे फेल हो रहे हैं। लोग अपने आस—पास देख रहे हैं जब कुछ किया हो तो बताएंगे।
अखिलेश यादव ने कहाकि अब संकट के समय हमारे कार्यकाल में जनता की सुविधा को चलाई गई एंबुलेंस, अस्पताल, मेडिकल कॉलेज जनता के काम आ रहे हैं। पीएम मोदी अब स्वीकार कर रहे हैं कि कोरोनावायरस का सही इलाज सोशल डिस्टेंसिंग है। उन्होंने कहाकि अपने किए काम के बल पर समाजवादी पार्टी 351 क्यों नहीं जीत सकती है। जब भाजपा जनता को गुमराह करके 325 सीटें जीत सकती है। समाजवादी पार्टी हर जाति धर्म का सम्मान करती है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय मुखिया अखिलेश यादव ने कहाकि, भाजपा को डुबोने के लिए भाजपा के लोग बहुत हैं,भाजपा विधायक घरों पर बैठकर अपनी ही सरकार को कोस रहे हैं। मंत्री नहीं समझ पा रहे हैं क्या करें। भाजपा के एमएलए सरकार के खिलाफ खड़े हैं। हमें तो बस व्यवस्था करनी है।
अखिलेश यादव ने कहाकि छह माह बाद संवैधानिक रूप से सदन आहूत करना पड़ेगा ही पर सरकार की स्थिति ऐसी भी नहीं बन पा रही है कि सदन तक बुला ले। भाजपा सरकार मनरेगा, हलवाई, बाटी चोखा बनाने वाले को रोजगार देना बता रहे हैं।

Home / Lucknow / यूपी विधानसभा चुनाव 2022 अकेले लड़ेगी समाजवादी पार्टी : अखिलेश यादव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो