3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तर प्रदेश बजट 2021 : सीएम योगी और वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना विधानसभा पहुंचे, बस थोड़ी देर में हाजिर है बजट

कैबिनेट बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट को मिली औपचारिक मंजूरी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 22 Feb 2021, 11:13 AM IST

उत्तर प्रदेश बजट 2021 : सीएम योगी और वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना विधानसभा पहुंचे, बस थोड़ी देर में हाजिर है बजट

उत्तर प्रदेश बजट 2021 : सीएम योगी और वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना विधानसभा पहुंचे, बस थोड़ी देर में हाजिर है बजट

लखनऊ. उत्तर प्रदेश बजट 2021-22 थोड़ी देर में यूपी विधानमंडल में पेश किया जाएगा। सोमवार सुबह हुई योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए पेश होने वाले बजट को औपचारिक मंजूरी मिली गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना अपने जादुई पिटारे के साथ विधानसभा पहुंच गए हैं। कोरोना काल की दुश्वारियों को झेल रही यूपी की जनता की योगी सरकार के अंतिम और पांचवें बजट से तमाम उम्मीदें हैं। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू अपने विधायकों संग साइकिल से विधानसभा पहुंचे।

आरटीआई की ताकत, 10 रुपए खर्च कर मिली एक अरब की संपत्ति

योगी सरकार सोमवार 22 फरवरी को विधानमंडल में वित्तीय वर्ष 2021-22 का पेपरलेस बजट पेश करेगी। विधानमंडल सदन में बेजट पेश होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया कहाकि, आदरणीय प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से आज उत्तर प्रदेश सरकार अपना प्रथम पेपरलेस बजट प्रस्तुत करेगी।

यूपी के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना दिन में पूर्वाह्न 11 बजे पेपरलेस बजट पेश करेंगे। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि, यह बजट सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास पर आधारित है। बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। यह आम जनता का बजट होगा।