scriptUnlock 4 Guidelines : यूपी में जानिए एक सितम्बर से क्या खुल सकता है, किन पर जारी रहेगा प्रतिबंध | Lucknow UP Unlock 4 Guidelines 1 september What will open Metro | Patrika News
लखनऊ

Unlock 4 Guidelines : यूपी में जानिए एक सितम्बर से क्या खुल सकता है, किन पर जारी रहेगा प्रतिबंध

1 सितंबर से अनलॉक 4.0 लागू होने जा रहा है। और पूरी संभावना है कि रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार भी केंद्रीय गृह मंत्रालय की अनलॉक-4 की गाइडलाइंस में थोड़ा रद्दोबदल के साथ उसे लागू कर दे। इस आधार पर उत्तर प्रदेश में 1 सितंबर से क्या खुलेगा-क्या बंद रहेगा आईए जानते हैं…

लखनऊAug 30, 2020 / 11:15 am

Mahendra Pratap

Unlock 4 Guidelines : यूपी में जानिए एक सितम्बर से क्या खुलेगा, किन पर जारी रहेगा प्रतिबंध

Unlock 4 Guidelines : यूपी में जानिए एक सितम्बर से क्या खुलेगा, किन पर जारी रहेगा प्रतिबंध

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। शनिवार 29 अगस्त को यूपी में कुल संक्रमितों की संख्या 2,19,457 पहुंच गई है। इनमें आम जनता की हालात तो खराब है ही, मंत्री और संतरी भी कोरोना की नजर से बच नहीं पा रहे हैं। कोरोना वायरस संक्रमण से मुकाबले के लिए प्रतिबंधित गतिविधियों को धीरे-धीरे शुरू किया जा रहा है। 1 सितंबर से अनलॉक 4.0 लागू होने जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनलॉक-4 की गाइडलाइंस जारी कर दी है। और पूरी संभावना है कि रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार भी केंद्रीय गृह मंत्रालय की अनलॉक-4 की गाइडलाइंस में थोड़ा रद्दोबदल के साथ उसे लागू कर दे। इस आधार पर उत्तर प्रदेश में 1 सितंबर से क्या खुलेगा-क्या बंद रहेगा आईए जानते हैं…
1.केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनलॉक-4 की गाइडलाइंस में देशभर में मेट्रो सेवाएं 7 सितंबर से शुरू करने की मंजूरी दे दी है। इस अनुमति के बाद करीब साढ़े 5 महीने बाद लखनऊ और नोएडा मेट्रो के संचालन शुरू हो सकता है। कॉन्टैक्टलेस टिकटिंग सिस्टम से टिकट मिलेंगे। मास्क नहीं पहनने, मार्क सीटों पर बैठने और स्टेशन परिसर में थूकने पर भारी जुर्माना लगेगा।
2.इसके साथ ही आठवीं क्लास तक के बच्चों के लिए स्कूल-कॉलेज अभी पूरी तरह बंद रहेंगे। शैक्षणिक गतिविधियां अभी ऑनलाइन माध्यमों पर ही निर्भर रहेंगी।

3. सूत्रों के मुताबिक, अनलॉक 4.0 में बार खोलने की इजाजत दी जाएगी, लेकिन ग्राहक अंदर बैठकर शराब नहीं पी सकते हैं।
4. पब और क्लब को भी खोलने की इजाजत दी जा सकती है।

5. सिनेमाघर बंद ही रहेंगे।

6. सूत्रों के मुताबिक, बिहार चुनाव को देखते हुए राजनीतिक गतिविधियों और सभाओं से प्रतिबंध को हटाया जा सकता है।

Home / Lucknow / Unlock 4 Guidelines : यूपी में जानिए एक सितम्बर से क्या खुल सकता है, किन पर जारी रहेगा प्रतिबंध

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो