scriptउत्तर प्रदेश में अभी तक 51 कोरोना वायरस पाजिटिव मरीज, आईएएस से जवाब तलब | Lucknow Uttar Pradesh Total 51 Coronavirus Positive Patient | Patrika News
लखनऊ

उत्तर प्रदेश में अभी तक 51 कोरोना वायरस पाजिटिव मरीज, आईएएस से जवाब तलब

पूरे उत्तर प्रदेश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है। शनिवार को लॉकडाउन का चौथा दिन है। शुक्रवार को कोरोना वायरस पॉजिटिव के 6 नए मरीज मिले। जिन्हें मिलाकर उत्तर प्रदेश में 51 कोरोना पाजिटिव मरीज मिले हैं।

लखनऊMar 28, 2020 / 10:54 am

Mahendra Pratap

उत्तर प्रदेश में अभी तक 51 कोरोना वायरस पाजिटिव मरीज, आईएएस से जवाब तलब

उत्तर प्रदेश में अभी तक 51 कोरोना वायरस पाजिटिव मरीज, आईएएस से जवाब तलब

लखनऊ. पूरे उत्तर प्रदेश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है। शनिवार को लॉकडाउन का चौथा दिन है। शुक्रवार को कोरोना वायरस पॉजिटिव के 6 नए मरीज मिले। जिन्हें मिलाकर उत्तर प्रदेश में 51 कोरोना पाजिटिव मरीज मिले हैं। इन नए छह कोरोना वायरस पाजिटिव मरीजों में नोएडा में 4 मरीज, बुलंदशहर और आगरा में एक-एक मरीज शामिल हैं। केरल में पदस्थ एक आईएएस अधिकारी को क्वारैंटाइन के नियमों का उल्लंघन करने पर सरकार ने जवाब मांगा है।
नोएडा में सबसे अधिक 18 पॉजिटिव मरीज :- उत्तर प्रदेश के जिले नोएडा में अब तक सबसे अधिक 18 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके। प्रदेश में अभी तक कोरोनावायरस के 2114 संदिग्ध लोगों के नमूने विभिन्न लैब में जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें 1993 संदिग्ध लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई। 71 की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। उत्तर प्रदेश में नोएडा 18, आगरा 10, लखनऊ 8, गाजियाबाद 5, पीलीभीत 2, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, वाराणसी, बुलंदशहर, कानपुर, जौनपुर, बागपत और शामली में एक-एक मरीज की पुष्टि हुई।
राज्य संक्रामक रोग निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. विकासेंदु अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार तक कोरानावायरस से प्रभावित देशों से आए 46092 यात्रियों की अब तक पहचान की गई। इनमें 4434 यात्रियों की शुक्रवार को पहचान की गई है। सभी को होम क्वारैंटाइन में रखा गया है। 137 को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा 1994 ऐसे लोगों की पहचान की गई है तो पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए थे। इन सभी का स्वास्थ्य ठीक है।
आईएएस से जवाब तलब :- यूपी के रहने वाले अनुपम मिश्रा केरल के कोल्लम जिले में एसडीएम हैं। उनकी शादी अभी ही हुई है। वह पत्नी संग सिंगापुर—मलेशिया में हनीमून मना कर 19 मार्च को वापस लौटे। शासन के एक अधिकारी ने बताया कि कोरोनावायरस के प्रकोप से बचने के लिए विदेश से लौटने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पृथक रहना होता है। इसी नियम के अनुसार आईएएस अधिकारी अनुपम को घर में क्वारैंटाइन रहने की सलाह दी गई थी लेकिन उन्होंने इसका पालन नहीं किया। पदस्थ आईएएस अधिकारी को क्वारैंटाइन के नियमों का उल्लंघन करने पर सरकार ने जवाब मांगा है। आईएएस की लोकेशन केरल के उनके सरकारी आवास की जगह उत्तर प्रदेश के कानपुर में मिलने के बाद सरकारी अमला सक्रिय हुआ था।
3710 एफआईआर दर्ज :- अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उत्तर प्रदेश में शुक्रवार शाम तक 3710 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।

योगी ने अन्य प्रदेशों के सीएम से की वार्ता :- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र, उत्तराखंड और हरियाणा के मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे अपने राज्यों में रहने वाले उत्तर प्रदेश के नागरिकों के लिए भोजन और आवास की व्यवस्था करें। इन सभी व्यवस्थाओं का खर्च वहन उत्तर प्रदेश सरकार करेंगी।

Home / Lucknow / उत्तर प्रदेश में अभी तक 51 कोरोना वायरस पाजिटिव मरीज, आईएएस से जवाब तलब

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो