scriptविकास दूबे का खेल खत्म पर शहीद पुलिसकर्मियों को न्याय मिला कहां? : ओमप्रकाश राजभर | Lucknow Vikas Dubey Encounter Om prakash Rajbhar Martyr policeman just | Patrika News
लखनऊ

विकास दूबे का खेल खत्म पर शहीद पुलिसकर्मियों को न्याय मिला कहां? : ओमप्रकाश राजभर

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने यूपी सरकार की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहाकि विकास दुबे की मौत के साथ न्याय की उम्मीद दफ़न हो गई।

लखनऊJul 10, 2020 / 01:52 pm

Mahendra Pratap

विकास दूबे का खेल खत्म पर शहीद पुलिसकर्मियों को न्याय मिला कहां? : ओमप्रकाश राजभर

विकास दूबे का खेल खत्म पर शहीद पुलिसकर्मियों को न्याय मिला कहां? : ओमप्रकाश राजभर

लखनऊ. आखिककार विकास दूबे पुलिस इनकांउटर में मारा गया। कानपुर नगर से करीब 20 किमी पहले ही भौंती के पास आठ पुलिसकर्मियों की मौत का मुख्य आरोपी विकास दूबे यूपी पुलिस एसटीएफ को चकमा देकर भगाने के फिराक में था और गोलाबारी में मारा गया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने यूपी सरकार की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहाकि विकास दुबे की मौत के साथ न्याय की उम्मीद दफ़न हो गई।
विकास दूबे की मौत की खबर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को ट्विट कर लिखा कि शहीद पुलिसकर्मियों को न्याय मिला कहां? शहीदों को न्याय तब मिलता जब विकास दुबे से जुड़े पुलिस और नेताओं का पूरा सिंडिकेट बेनकाब होता। विकास_दुबे के साथ न्याय की उम्मीद दफ़न हो गई। पहले चिट्ठियां ग़ायब, सबूत दफन, विकास दुबे ने योगी सरकार का असली चेहरा जनता के सामने लाकर रख दिया।
ओम प्रकाश राजभर ने अपने ट्विट में लिखा कि, जिसका था अंदेशा वही हो गया, कानपुर काण्ड का मुख्य आरोपी विकास दुबे अगर मुंह खोलता तो कई बड़े नेता और अफ़सर नहीं रहते अपना मुंह खोलने लायक! कोई तो बड़ा शख़्स है, इसके पीछे जो नहीं चाहता था कि विकास दुबे मजिस्ट्रेट के सामने सच्चाई बताता उससे पहले बंद कर दी गयी वो ज़ुबान!

Home / Lucknow / विकास दूबे का खेल खत्म पर शहीद पुलिसकर्मियों को न्याय मिला कहां? : ओमप्रकाश राजभर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो