scriptमौसम विभाग का यूपी के 22 जिलों में ‘कोल्ड डे’ का अलर्ट, चुर्क रहा यूपी में सबसे ठंडा | Lucknow Weather alert UP 22 districts Cold day Churk most Cold UP IMD | Patrika News

मौसम विभाग का यूपी के 22 जिलों में ‘कोल्ड डे’ का अलर्ट, चुर्क रहा यूपी में सबसे ठंडा

locationलखनऊPublished: Jan 17, 2021 12:10:14 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

उत्तर प्रदेश में मौसम अपने सितम ढहाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहा है।

मौसम विभाग का यूपी के 22 जिलों में 'कोल्ड डे' का अलर्ट, चुर्क रहा यूपी में सबसे ठंडा

मौसम विभाग का यूपी के 22 जिलों में ‘कोल्ड डे’ का अलर्ट, चुर्क रहा यूपी में सबसे ठंडा

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में मौसम अपने सितम ढहाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घण्टों में यूपी के 22 जिलों में ‘कोल्ड डे’ का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन जिलों में दिन में धूप नहीं निकलेगी, कुहासा छाया रहेगा। उत्तर प्रदेश का सबसे ठण्डा स्थान चुर्क रहा जहां रात का तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अद्भुत है बनारस : देश को एक नहीं दिए हैं आठ भारत रत्न

मौसम विभाग चेतावनी :- मौसम विभाग की जारी चेतावनी में यूपी के पूर्वी व पश्चिमी अंचलों के कुछ इलाकों में सुबह व रात में घना कोहरा छाया रहने के साथ दिन में धूप नहीं निकलने और कुहासा छाया रहने के आसार जताये गये हैं। अगले चौबीस घण्टों में जिन जिलों में ‘कोल्ड डे’ का असर रहेगा उनमें अलीगढ़, आगरा, हमीरपुर, बिजनौर, अलीगढ़, रामपुर, बरेली, बहराइच, श्रावस्ती, हरदोई, गोण्डा, बस्ती, संत कबीरनगर, गोरखपुर, कानपुर नगर, सुल्तानपुर, अयोध्या, रायबरेली, अमेठी, बाराबंकी, वाराणसी, सोनभद्र के नाम दर्ज किए गए हैं।
कई मंडलों में रात का तापमान सामान्य से कम रहा:- यूपी का सबसे ठण्डा स्थान चुर्क रहा जहां रात का तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या मण्डलों में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। यह सामान्य से कम रहा। कानपुर, बरेली, आगरा, झांसी मण्डलों में रात का तापमान सामान्य से कम रहा।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7yof5p
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो