scriptठंड की झूठी खबर पर न जाइए, लखनऊ में निकली है धूप, जनता खुशी से रही है झूम…पर सावधान | Lucknow Weather Update Forecast Uttar Pradesh Sunny Cold Imd Report | Patrika News
लखनऊ

ठंड की झूठी खबर पर न जाइए, लखनऊ में निकली है धूप, जनता खुशी से रही है झूम…पर सावधान

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज मौसम ठंडा नहीं है

लखनऊJan 02, 2020 / 02:27 pm

Mahendra Pratap

ठंड की झूठी खबर पर न जाइए, लखनऊ में निकली है धूप, जनता खुशी से रही है झूम......पर सावधान

ठंड की झूठी खबर पर न जाइए, लखनऊ में निकली है धूप, जनता खुशी से रही है झूम……पर सावधान

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज मौसम ठंडा नहीं है बल्कि सुबह की निकली धूप से पूरे लखनऊ शहर की जनता खुशी से झूम रही। लखनऊ की जनता अपनी रजाईयों को छोड़कर अपने मकानों की छतों या गलियों में निकल कर अपने पड़ोसियों से बुधवार तक पड़ रही कड़ाके की सर्दी पर चर्चा करते दिखे। इस धूप के बीच बादल भी घुमड़ घुमड़ कर मौका तक रहें कि कब ओलों के साथ जमकर बरसे।
उत्तर प्रदेश में लगातार पड़ रही तेज ठंड के बीच नववर्ष के पहले दिन राजधानी लखनऊ में सुबह धूप निकली जिससे लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन शहर पर बीच बीच में घने बादल मंडरा रहे हैं। मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को लखनऊ में बादल छाये रहेंगे तथा कहीं कहीं गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है।
वहीं लखनऊ के आस-पास के इलाकों में गलन भरी ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं। प्रदेश के कई स्थानों पर आज गुरुवार को बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ जगहों ओले गिर सकते हैं। विभाग के अनुसार दो व तीन जनवरी को अलग-अलग हिस्सों में बारिश के बाद तापमान में फिर गिरावट आएगी और सर्दी का प्रकोप बढ़ेगा।
गुरुवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, वाराणसी का 15 डिग्री, आगरा का 13 डिग्री, प्रयागराज का 15 डिग्री, बहराइच का 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Home / Lucknow / ठंड की झूठी खबर पर न जाइए, लखनऊ में निकली है धूप, जनता खुशी से रही है झूम…पर सावधान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो