scriptमैनपुरी का चुनाव प्रचार थमा, 5 को मतदान, सबसे ज्यादा बीजेपी कंडिडेट ने खर्च किए पैसे | mainpuri by election campaign stop today BJP candidate spent much | Patrika News
लखनऊ

मैनपुरी का चुनाव प्रचार थमा, 5 को मतदान, सबसे ज्यादा बीजेपी कंडिडेट ने खर्च किए पैसे

मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में शनिवार शाम को चुनाव प्रचार थम गया। 6 उम्मीदवार मैदान में है। जिसमें मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा में माना जा रहा है।

लखनऊDec 03, 2022 / 09:32 pm

Nazia Naaz

 डिंपल यादव सपा की प्रत्याशी है और भाजपा से रघुराज सिंह शाक्य मैदान में हैं
मैनपुरी में उप चुनाव के लिए पांच दिसबर को को होने वाले मतदान को लेकर चल रहा चुनाव प्रचार शनिवार शाम पांच बजे थम गया। रविवार को मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना होंगी। पोलिंग पार्टियों के साथ पुलिस बल को भी बूथों पर भेजा जाएगा।
पांच दिसंबर को होना है मतदान

मैनपुरी में लोकसभा उप चुनाव का मतदान पांच को होगा। 8 को रिजल्ट आएगा। इस सीट से छह उम्मीदवार मैदान में हैं। उम्मीदवारों ने मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने के लिए होर्डिंग्स, बैनर और प्रचार गाड़ी का सहारा लिया।
मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। सपा ने डिपंल यादव को प्रत्याशी बनाया। बीजेपी से रघुराज सिंह शाक्य मैदान में हैं। चुनाव प्रचार थमने से पहले बीजेपी और सपा के नेताओं ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी।
dimpl.png
17 लाख से ज्यादा वोटर

मैनपुरी में सबसे ज्यादा यादव वोटर्स हैं। सपा के इस गढ़ में यादव वोटरों की संख्या करीब 4.25 लाख है। इस सीट पर शाक्य वोटर्स की संख्या करीब 3.25 लाख है। यही वजह है कि बीजेपी नेशाक्य समाज से उम्मीदवार उतारा है। कुल वोटरों की संख्या 17 लाख से ज्यादा है।

यादव और शाक्य वोटर्स के बाद मैनपुरी में तीसरे नंबर पर ब्राह्मण वोटर्स हैं। इस लोकसभा सीट पर ब्राह्मण वोटर्स की संख्या करीब 1.10 लाख है। इसके अलावा दलित वोटर्स की संख्या 1.20 लाख और लोधी वोटर्स की संख्या एक लाख के आसपास है। इन सबके बाद मैनपुरी सीट पर मुस्लिम वोटर्स का नंबर आता है। यहां मुस्लिम वोटर्स की संख्या करीब 55 हजार है।
कुल 1756 पुलिंग बूथ बनाए गए

176 दरोगा और 1572 सिपाही होंगे तैनात

मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। जिले में पांच दिसंबर को होने वाले लोकसभा उपचुनाव में आगरा जोन की फोर्स लगाई गई है। आठ जिलों से 661 दरोगा और 6367 सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें सबसे ज्यादा आगरा जिले की फोर्स रहेगी।
आगरा के सबसे ज्यादा 176 दरोगा और 1572 सिपाही भेजे गए हैं। इसमें सशस्त्र पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

यह रहेगी फोर्स

दरोगा सिपाही

आगरा : 176 1572

मथुरा : 121 1095
फिरोजाबाद : 81 816

अलीगढ़ : 135 1363

एटा : 57 650

हाथरस : 53 548

कासगंज : 38 323

police.png
ये प्रत्याशी हैं मैदान में

चुनाव खर्च में सपा से आगे बीजेपी
उप चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने शुक्रवार को अब खर्च किए गए हिसाब की जानकारी दी। बीजेपी प्रत्याशी खर्च के मामले में सबसे आगे बने हुए हैं, वह अब तक 48.30 लाख रुपये खर्च कर चुके हैं। वहीं, सपा की डिंपल यादव अब तक 30.28 लाख रुपये खर्च कर चुकी हैं।
चुनाव पर एक नजर

लोकसभा क्षेत्र का नाम- मैनपुरी

विधानसभाएं- मैनपुरी, भोगांव, किशनी, करहल, जसवंतनगर

Home / Lucknow / मैनपुरी का चुनाव प्रचार थमा, 5 को मतदान, सबसे ज्यादा बीजेपी कंडिडेट ने खर्च किए पैसे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो