scriptसीएए-एनआरसी को लेकर विरोध कर रहीं महिलाओं को सलाम, इतिहास में दर्ज होगा इऩका नाम: फरंगी महली | maulana rasheed firangi mahali statement on caa nrc protest in lucknow | Patrika News
लखनऊ

सीएए-एनआरसी को लेकर विरोध कर रहीं महिलाओं को सलाम, इतिहास में दर्ज होगा इऩका नाम: फरंगी महली

– सीएए और एनआरसी को लेकर विरोध कर रहीं 160 महिलाओं पर मुकदमा दर्ज
– मुस्लिम धर्मगुरू मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने किया प्रदर्शनकारी महिलाओं को सलाम
– महली ने कहा गैर कानूनी तरीके से नहीं किया विरोध

लखनऊJan 22, 2020 / 05:53 pm

Karishma Lalwani

सीएए-एनआरसी को लेकर विरोध कर रहीं महिलाओं को सलाम, इतिहास में दर्ज होगा इऩका नाम: फरंगी महली

सीएए-एनआरसी को लेकर विरोध कर रहीं महिलाओं को सलाम, इतिहास में दर्ज होगा इऩका नाम: फरंगी महली

लखनऊ. राजधानी के घंटाघर में सीएए और एनआरसी को लेकर महिलाओं के विरोध प्रदर्शन को मुस्लिम धर्मगुरू मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने समर्थन दिया है। उन्होंने मुस्लिम महिलाओं पर दर्ज मुकदमे की कड़ी निंदा की और प्रदर्शनकारी महिलाओं को सलाम किया। फरंगी महली ने कहा कि मुल्क का संविधान हर किसी को विरोध प्रदर्शन करने का हक देता है। हम उनके एफआईआर की निंदा करते हैं। मुस्लिम महिलाओं ने कोई गैर कानून तरीके से विरोध नहीं किया। जो लोग ऐसा कह रहे हैं, वह खुद गैर कानूनी बात कर रहे हैं। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं ने कानून को अपने हाथ में नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में इन महिलाओं का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा।
बता दें कि 17 जनवरी से नागरिकता संशोध कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) को लेकर लखनऊ में शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन लगातार छठे दिन भी जारी रहा। शहर में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है और इसके उल्लंघन के आरोप में प्रदर्शन कर रहीं करीब 160 महिलाओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

Home / Lucknow / सीएए-एनआरसी को लेकर विरोध कर रहीं महिलाओं को सलाम, इतिहास में दर्ज होगा इऩका नाम: फरंगी महली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो