scriptमायावती का ट्वीट- हिस्ट्रीशीटर विकास के सरकारी और राजनीतिक संरक्षकों को भी सजा दिलाए यूपी सरकार | Mayawati tweet over vikas dubey arrest | Patrika News
लखनऊ

मायावती का ट्वीट- हिस्ट्रीशीटर विकास के सरकारी और राजनीतिक संरक्षकों को भी सजा दिलाए यूपी सरकार

– मायावती ने कहा कि अब विकास के तमाम आपराधिक सांठगांठ व माफियागिरी आदि का पर्दाफाश होने का इंतजार है

लखनऊJul 09, 2020 / 06:17 pm

Hariom Dwivedi

mayawati

Mayawati

लखनऊ. कानुपर शूटआउट के मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट करते हुए कड़ी सजा की मांग की है। मायावती ने कहा कि कानपुर-काण्ड का दुर्दान्त अपराधी विकास दुबे को काफी लम्बी जद्दोजहद के बाद अन्ततः मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा गिरफ्त में लिए जाने के बाद अब इसके तमाम आपराधिक सांठगांठ व माफियागिरी आदि का पर्दाफाश होने का यूपी व देश की जनता को काफी इन्तजार है। इतना ही नहीं बल्कि जनता को इस बात की भी प्रतीक्षा है कि विकास दुबे के साथ-साथ उसके जघन्य अपराधों से जुड़े व सम्बंधित सभी सरकारी व राजनीतिक संरक्षकों एवं षडयंत्रकारियों को भी उत्तर प्रदेश सरकार जल्द से जल्द सख्त सजा जरूर दिलाए।
इससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा था। सपा प्रमुख ने कहा कि सरकार साफ करे कि ये आत्मसमर्पण है या गिरफ्तारी। वहीं, प्रियंका गांधी ने कहा कि विकास दुबे के मामले में यूपी सरकार पूरी तरह से फेल हुई है।
https://twitter.com/Mayawati/status/1281171576004636675?ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Lucknow / मायावती का ट्वीट- हिस्ट्रीशीटर विकास के सरकारी और राजनीतिक संरक्षकों को भी सजा दिलाए यूपी सरकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो