scriptप्रभु श्री राम की भक्ति में डूबे विधायक, देखें मनमोहक तस्वीरें | Patrika News
लखनऊ

प्रभु श्री राम की भक्ति में डूबे विधायक, देखें मनमोहक तस्वीरें

17 Photos
2 months ago
1/17

सत्ता पक्ष के साथ साथ विपक्षी दलों के विधायक भी पूरी तरह राम धुन में मगन दिखाई दिए। उल्लेखनीय है कि अयोध्या दर्शन करने पहुंचे विधायकों में बीजेपी के सहयोगी दलों के साथ साथ आरएलडी, बसपा और कांग्रेस के भी विधायक शामिल हुए।

2/17

जिन बसों से विधायकों को अयोध्या ले जाया गया, उन बसों के अंदर रामधुन भी बजाई गई। तमाम तरह के फूल लगाए गए हैं। खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई है।

3/17

बीजेपी और घटक दलों के विधायकों ने कहा कि यह 500 वर्षों बाद बड़ा पुनीत कार्य हुआ है। हम सबने सपना देखा था की एक दिन प्रभु श्रीराम का मंदिर बनेगा और आज न सिर्फ मंदिर बन गया है, बल्कि दर्शन का अवसर भी मिल रहा है।

4/17

आज उत्तर प्रदेश कि सरकार बड़े सरकार के दरबार में हाजिरी लगाने जा रही है। इसके लिए हम सभी सीएम योगी के प्रति आभार जताते हैं, क्योंकि ये उन्हीं का विजन था कि पूरी सरकार और सभी दलों के विधायकों को एक साथ प्रभु श्रीराम के दर्शन कराए जाएंगे।

5/17

पीएम मोदी और सीएम योगी को इतिहास हमेशा याद रखेगा। एक विधायक ने बताया कि दर्शनों का इतना उत्साह था की रात भर नींद भी नहीं आई।

6/17

इस दौरान ज्यादातर विधायकों ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके विधायकों के प्रभु राम के दर्शनों के लिए नहीं आने पर आलोचना भी की।

7/17

व्यवस्था से गदगद हुए विधायक

8/17

कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि अवध से हमारा पुराना रिश्ता है। बचपन से यहां आती रही हूं।

9/17

आज दर्शन का बहुत ही पुण्य अवसर है। वहीं बसपा के विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष का आभार जताते हैं कि उन्होंने यह अवसर उपलब्ध कराया है। जो व्यवस्था की गई है वो अद्भुत है।

10/17

उन्होंने कहा कि सपा के लोग इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं। हमारी पार्टी सेक्युलर है। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।

11/17

वहीं निषाद पार्टी के अध्यक्ष और सरकार में मंत्री संजय निषाद ने कहा कि आज बहुत बड़ा दिन है। जैसे विधानसभा में सभी दल एक साथ बैठते हैं उसी तरह आज पूरी विधानसभा प्रभु राम के दर्शन करने जा रही है।

12/17

प्रभु राम के साथ निषादराज का बहुत भावुक संबंध था और ये मेरा सौभाग्य है की इतने वर्षों बाद प्रभु के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है।

13/17

प्रभु श्री राम की भक्ति में डूबे विधायक, दर्शनों के लिए सीएम योगी का जताया आभार

14/17

समाजवादी पार्टी को छोड़कर सभी दलों के विधायक प्रभु श्रीराम के दर्शनों को पहुंचे अयोध्या

15/17

फूलों से सजी परिवहन निगम की बसों में सवार होकर पहुंचे अयोध्या, बसों में बजी राम धुन।

16/17

विधायकों ने लगाए जय श्रीराम के नारे

17/17

अयोध्या में सभी का हुआ जोरदार स्वागत

loksabha entry point
newsletter

Ritesh Singh

रितेश सिंह पत्रिका डिजिटल टीम की ग्राउंड टीम की सदस्य हैं। यूपी की राजधानी लखनऊ से नियमित राजनीति, क्राइम, वुमेन से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग कर रही हैं।
अगली गैलरी
next
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.