लखनऊ

22 जिलों में रक्षा बंधन तक होगी झमाझम बारिश, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग (Weather Department) ने कुल 22 जिलों में आज शाम से रक्षा बंधन मतलब रविवार तक के लिए बारिश (Heavy Rain Alert) का अनुमान जताया है।

लखनऊAug 20, 2021 / 02:25 pm

Abhishek Gupta

Rain in UP

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में मानसून (Monsoon 2021) अभी भी सक्रिय है। इसी कारण लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में कहीं हल्की तो कही जोरदार बारिश (Heavy Rain) का सिलसिला लगातार जारी है। राजधानी लखनऊ में गुरुवार रात को झमाझम बारिश हुई, जिसके बाद शुक्रवार दोपहर फिर बादल बरसे। ऐसा ही हाल आसपास के साथ पूर्वी व पश्चिम यूपी के कुछ जिलों का भी रहा। मौसम विभाग ने कुल 22 जिलों में आज शाम से रक्षा बंधन मतलब रविवार तक के लिए बारिश का अनुमान जताया है।
इन जिलों में अलर्ट जारी-

मौसम विभाग ने जिन 22 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, उनमें लखनऊ, शामली, सहारनपुर, मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, हरदोई, अमरोहा, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, सुलतानपुर, कानपुर नगर, उन्नाव, औरैया, कानपुर देहात, कासगंज, एटा, हमीरपुर, बांदा, गोंडा, बस्ती, बलरामपुर व देवरिया शामिल है। विभाग का कहना है कि 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी व गरज चमक के साथ बारिश का अनुमान है।
ये भी पढ़ें- मौसम विभाग का अलर्ट, ट्रफ लाइन की वजह से अगले 4 दिनों तक होगी मूसलाधार बारिश

मिली गर्मी से राहतप्रदेश के कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। वहीं बारिश के तुरंत बाद धूप निकलने से उमस भी लोगों को खूब सता रही है। हालांकि बीते दो दिनों में लखनऊ की बात करें तो यहां बारिश यदि नहीं हो रही है तब भी काले बादलों की आवाजाही लगातार जारी है और हवाएं भी चल रही है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है।

Home / Lucknow / 22 जिलों में रक्षा बंधन तक होगी झमाझम बारिश, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.