देश की जेलों में बंद कुल 8,430 कैदी हैं पोस्ट ग्रैजुएट देश भर की जेलों में बंद कुल 4,88,511 कैदियों (2020 के आँकड़ों के मुताबिक) में से 6.4 प्रतिशत कैदी यानी की 31,204 कैदी ग्रेजुएट हैं। तो वहीं 1.7 प्रतिशत यानी 8,430 कैदी पोस्ट ग्रैजुएट हैं। जबकि, 1.3 प्रतिशत यानी 6,286 कैदी तकनीकी डिग्री या डिप्लोमा धारक हैं। वहीं इनमें से 2,00,496 कैदी यानी की 41 प्रतिशत कैदी दसवीं पास भी नहीं हैं। जबकि 1,10,460 कैदी यानी की 22.6 प्रतिशत कैदी ऐसे हैं जो 10वीं या 12वीं पास हैं। वहीं जेलों में बंद कुल 1,31,635 कैदी यानी की 26.9 प्रतिशत कैदी निरक्षर हैं।
यह भी पढ़ें