लखनऊ

कांग्रेस नेता पप्पू यादव का विवादित बयान, मुख्तार अंसारी की मौत को बताया हत्या, अमिताभ ठाकुर ने की यह मांग

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद राजनीतिक बयान बाजी का दौर भी शुरू हो गया है। कांग्रेसी नेता पप्पू यादव ने विवादित बयान दिया है। तो आजाद अधिकार सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने भी यह मांग की है।

लखनऊMar 28, 2024 / 11:58 pm

Narendra Awasthi

मुख्तार अंसारी पर राजनीतिक बयान बाजी शुरू

बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की मौत के बाद राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप लगने लगे हैं। बिहार के कांग्रेसी नेता पप्पू यादव ने इसे हत्या बताया है। ‘एक्स’ पर उन्होंने कहा कि यह कानून, संविधान, नैसर्गिक न्याय को दफन कर देने जैसा है। पप्पू यादव के इस ट्वीट पर लोगों की भी प्रतिक्रिया आ रही है। कोई पप्पू यादव को नसीहत दे रहा है। तो समर्थक भी टिप्पणी कर रहे हैं। अमिताभ ठाकुर ने मुख्तार अंसारी की मौत और स्लो पॉइजनिंग के बयान पर न्यायिक जांच की मांग की है।

आपको बता दे बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ने पर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा में लाया गया। दौरान जहां उपचार के दौरान मुख्तार अंसारी की मृत्यु हो गई। मुख्तार अंसारी की मौत की खबर जंगल में आपकी तरफ फैल गई। ‌प्रदेश में सुरक्षा की दृष्टिकोण से कई कदम उठाए गए हैं। ‌

 

आजाद अधिकार सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मांग

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने मुख्तार अंसारी की मौत की जांच हाई कोर्ट के सीटिंग जज से करने की मांग की है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि मुख्तार अंसारी स्लो पॉइजनिंग दिए जाने के संबंध में जानकारी दी थी। इसके साथ ही अन्य सभी आरोपों की जांच हाईकोर्ट के सीटिंग जज से कराई जाए।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.