Mulayam सिंह यादव की तबियत खराब, पहुंचे अस्पताल
जिसके बाद उन्हें लोहिया अस्पताल ले जाया
गया। इसके अलावा उनके शरीर का पूरा रूटीन चेकअप किया गया।
Samajwadi Party chief Mulayam Singh Yadav
लखनऊ। सपा के पारिवारिक संघर्ष के बीच मुलायम सिंह यादव की तबियत बिगड़ गयी। जिसके बाद उन्हें लोहिया संस्थान ले जाया गया। जहाँ वह काफी देर तक रुके।
दरअसल मुलायम सिंह यादव के दांत में भयंकर दर्द की शिकायत थी। जिसके बाद उन्हें लोहिया अस्पताल ले जाया गया। इसके अलावा उनके शरीर का पूरा रूटीन चेकअप किया गया। फिलहाल मुलायम सिंह की तबियत ठीक बताई जा रही है।
इससे पहले पीजीआई के डायरेक्टर राकेश कपूर भी मुलायम के आवास उनसे मिलने आये थे। इस बार दीपक अग्रवाल सहित कई चिकित्सकों को यश भारती देने की घोषणा प्रदेश सरकार की ओर से की जा चुकी है।